Hi, here's your todays newswrap
June 24, 2023
-
नौकरी का झांसा देकर महिला से किया कई बार दुष्कर्म
राजस्थान के धौलपुर में एक महिला ने सरकारी कर्मचारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. दरअसल, महिला का कहना है कि अधिकारी ने उसे नौकरी का झांसा देकर कई बार रेप किया है. इसके बाद अधिकारी ने महिला को धमकी दी की अगर वह इसके बारे में किसी को बताती है, तो वह उसके 36 टुकड़े कर देगा. इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज की. इस विषय पर पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच तेजी से की जा रही है.
-
MP पुलिस का नोटिफिकेशन हुआ जारी, करें 10वीं पास आवेदन
अगर आप भी पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, तो आपके लिए यह खबर जरूरी है. दरअसल, मध्य प्रदेश पुलिस ने अपने कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह भर्ती 7090 पदों पर की जाएगी जिसकी आवेदन प्रक्रिया 26 जून से शुरू होगी और 10 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को 10वीं कक्षा पास की होनी चाहिए. साथ ही आयु 18 से 28 के बीच होनी चाहिए.
-
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला, बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार ने खुशखबरी दी है. दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में ऐलान किया है कि जल्द ही राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी. अनुमान है कि इस बार महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत तक हो सकता है.
-
नासा और अमेरिकी कृषि विभाग ने किए समझौता पर हस्ताक्षर
21 जून यानी की बुधवार के दिन नासा और अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके अपने संबंधों को मजबूत कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस समझौते का मुख्य उद्देश्य कृषि और पृथ्वी विज्ञान अनुसंधान, तकनीकी प्रगति, कृषि प्रबंधन और कृषि निर्णय लेने में वैज्ञानिक डेटा और मॉडल के उपयोग को बढ़ाने में संयुक्त प्रयासों को मजबूत करना है. इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि इस हस्ताक्षर से कृषि में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए शिक्षा, संचार और आउटरीच गतिविधियों को बढ़ावा देना में काफी मदद मिलेगी.
On the news
-
नीम की खली और पत्तियों से करें फसल की सुरक्षा, प्राकृतिक तरीके से पाएं कीटों से छुटकारा
नीम की खली और पत्तियां फसलों को कीटों से बचाने का प्राकृतिक विकल्प हैं। नीम की खली मिट्टी में दीमक, कटुआ और सफेद गिंडार जैसे कीटों के नियंत्रण में सहायक हो सकती है। वहीं, नीम की पत्तियों से तैयार घोल का छिड़काव धान, बैंगन और टमाटर में कीटों के प्रबंधन में उपयोगी है।
-
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की, 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी ‘खेत बचाओ अभियान’ को लेकर विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। यह अभियान 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। बैठक में 11 राज्यों के प्रतिनिधियों समेत कृषि विभाग और आईसीएआर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
-
किसानों के लिए खुशखबरी! पिकअप वाहन खरीदने पर मिलेगा 3.25 लाख रुपये तक भारी अनुदान, जानें योजना के बारे में सबकुछ..
Pickup Subsidy: आज के समय में किसानों के सामने सबसे बड़ी परेशानी होती है फसल को बाजारों तक पहुंचाना. ऐसे में किसानों को पिकअप वाहन को किराए पर लेना होता है, जिसस पर उनका अधिक खर्च हो जाता है. इस परेशानी को देखते हुए सरकार गेंदा फूल की खेती करने वाले किसानों को पिकअप खरीदने पर 3.25 लाख रुपये तक सब्सिडी प्रदान कर रही है. आइए पूरी खबर आगे पढ़ें..
-
शरीर में दिखने वाले ये 3 बदलाव हो सकते हैं लिवर की बीमारी का संकेत, समय रहते पहचानें लक्षण
Liver Disease Symptoms: आजकल जिस तरह से लोग गलत खान-पान कर रहे हैं उनकी सेहत पर इससे बुरा असर पड़ रहा है और वह गंभीर बिमारियों के शिकार हो रहे हैं, जैसे हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी जैसी वायरल बीमारियां ये लिवर से जुड़ी घातक बीमारी है, जिसकी चपेट में कई लोग आ रहे हैं. चलिए आगे इस लेख में जानें कैसे करें इस रोग की पहचान..
-
आलू किसानों की बल्ले-बल्ले! कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने पर मिलेगी 20 हजार रुपये तक सब्सिडी की छूट..
UP Potato Farmers Subsidy: देश के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार कई ऐसी स्कीम निकालती है, जिससे किसानों को आर्थिक सहायता मिल जाती है. हाल ही में यूपी सरकार ने आलू किसानों को राहत देते हुए ऐलान किया है कि कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने पर मिलेगा 20 हजार रुपये तक अनुदान. पूरी खबर आगे पढ़ें…
-
PM Kisan: इन लाभार्थियों के बैंक खातों में नहीं आएंगी 2 हजार रुपये की सौगात, जल्द ये 3 काम करें पूरा..
Pm Kisan Update: पीएम किसान योजना का फायदा देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और अब तक किसानों को योजना की 23 किस्तों का लाभ मिल चुका है. ऐसे में किसानों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की कब सरकार इस किस्त की राशि खातों में भेजेंगी. योजना से जुड़े लाभार्थी किस्त जारी होने से पहले इन काम को जरुर पूरा कर लें वरना आप भी रह जाएंगे किस्त से वंचित…
-
मौसम का बदला मिजाज! कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट..
Weather Update: दिल्ली-NCR में हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है और इस दौरान राजधानी में सुबह-शाम ठंडी हवाओं का चलना जारी है. ऐसे में अक्टूबर के मौसम ने लोगों को ठंड का एहसास दिला दिया है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार दक्षिणी भारत में भारी बारिश का होना जारी है. आइए जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज..
-
आलू की बंपर पैदावार के लिए अपनाएं ‘महावीर जिरोन पावर प्लस’, जानें 6 पोषक तत्वों के फायदे
आलू की बेहतर पैदावार के लिए सही बुवाई समय, उन्नत किस्मों और संतुलित पोषण प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी है. महावीर जिरोन पावर प्लस में फॉस्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, जिंक, बोरॉन और मैग्नीशियम सहित छह पोषक तत्व हैं, जो आलू की वृद्धि और कंदों की गुणवत्ता में सहायक हो सकते हैं.
-
कपास और सोयाबीन किसानों के लिए जरूरी अपडेट, MSP का लाभ लेने के लिए जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन, जानें अंतिम तारीख
MP Farmers News: अगर आप कपास या फिर सोयाबीन की खेती करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है. इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत की खबर दी है कि खरीफ सीजन 2026 में अपनी उपज सरकारी खरीद व्यवस्था के तहत बेचने और संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराना बेहद ही आवश्यक है तभी किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपनी फसल बेच सकेंगे. आइए आगे पढ़ें पूरी खबर..
-
सर्दियों में घर पर बनाएं किचन गार्डन, छत या बालकनी में आसानी से उगाएं ये 3 सब्जियां
Winter Vegetable Gardening: अगर इन सर्दियों में आप अपने होम गार्डन में हरी सब्जियों की खेती करने का विचार बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही काम की है. ऐसे में आप अपने होम गार्डन में ब्रोकली, पालक, मेथी की पैदावार करते हैं, तो घर के गमलों से फ्रेश सब्जी प्राप्त कर सकते हैं..
-
खुशखबरी! सरकारी कर्मचारियों को ₹15,000 की ब्याजमुक्त मदद, जानें पात्रता और नियम
Haryana Government Diwali Advance 2026: हरियाणा सरकार ने राज्य के ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है कि दिवाली से पहले इन लोगों को ₹15,000 का ब्याजमुक्त एडवांस दिया जाएगा. इस सरकारी मदद से राज्य के कर्मचारी अपने अतिरिक्त खर्चों को पूरा कर सकते हैं. आइए आगे जानें कैसे ब्याजमुक्त एडवांस के लिए अप्लाई कर सकते हैं…
-
PM Kisan Yojana: इन किसानों को मिलेंगे ₹4,000, कब जारी होगी 24वीं किस्त?
Pm Kisan Update: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को बेसब्री से इंतजार है 24वीं किस्त का की कब सरकार यह राशि जारी करेंगी. इसी दौरान किसान भाइयों के बीच तेजी से चर्चा है कि इस बार खातों में चार हजार की सहायता मिल सकती है. चलिए आगे जानते हैं किन किसानों को मिलेगी 4 हजार रुपये की मदद और कब जारी होगी 24वीं किस्त…
-
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें अगले दिनों का मौसम
Weather Update: देशभर में मौसम ने करवट लें ली है और इस दौरान दिल्ली-NCR में कल मौसम ने ऐसा मिजाज बदला की सुबह तेज हवा और तेज बारिश ने लोगों के लिए आफत खड़ी कर दी. सड़कों पर चका जाम लग गया इसी के चलते भारतीय मौसम विभाग IMD ने राजधानी समेत कई राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. आइए जानें…
-
अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस: बस्तर की जनजातीय महिलाएं, जिनके श्रम पर टिका है खेत, जंगल और परिवार का संसार
बस्तर की जनजातीय महिलाएं खेती, जंगल से उपज संग्रह, पशुपालन, घरेलू प्रबंधन और पारिवारिक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं. अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर यह लेख उनके अदृश्य श्रम, सामाजिक भागीदारी और सामर्थ्य को रेखांकित करता है. साथ ही, आर्थिक अधिकार, उचित मूल्य, संसाधनों पर नियंत्रण और निर्णयों में समान भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करता है.
-
PM किसान की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! दशहरे तक खाते में आएंगे ₹2,000? यहां जानें कब मिलेगा पैसा..
Pm Kisan: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का किसानों को इंतजार है कि कब सरकार योजना की 2 हजार की राशि बैंक खातों में जारी करेंगी. अब तक 23 किस्तों का पैसा किसानों के खातों में पहुंच चुका है. ऐसे में हर किसान के मन में बस यह सवाल है कि किसी दिन यह सौगात मिलेगी. आइए पूरी जानकारी आगे जानें..
-
कद्दू के बीजों में छिपे हैं बड़े फायदे, जानें खाने के फायदे और सेवन का सही तरीका
Pumpkin seeds benefits: आज के समय में इस बिजी लाइफ में अक्सर लोगों को ऐसे हल्दी फूड की तलाश होती है, लेकिन उनके मन में बस यह सवाल आता है कि क्या अपनी डाइट चार्ट में एड करें, जिसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहें और इम्युनिटी भी मजबूत रहे. ऐसे में कद्दू के बीज डेली डाइट के लिए अच्छा विकल्प साबित हे सकते हैं. आइए आगे जानें डेली डाइट में शामिल करने के ये आसान तरीके…
-
किसानों को रबी सीजन में उन्नत बीज पर मिलेगा 100% तक अनुदान, जानें योजना के बारे में सबकुछ
Bihar Seed Subsidy Scheme: देश में इस समय रबी फसल की खेती की तैयारी किसान जोरों शोरों से कर रहे हैं. ऐसे में किसानों को यह डर सता रहा है कि उन्नत बीज की खरीद कैसे करेंगे और खेती के खर्च को कम कैसे करेंगे. ऐसे में बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को राहत की खबर दी है कि इस रबी सीजन किसानों को बीज खरीद करने पर मिलेगा 100 प्रतिशत तक अनुदान. आइए पूरी खबर पढ़ें..
-
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर दिल्ली-एनसीआर से बाहर पहली बार विजयवाड़ा में 'राष्ट्रीय सरस मेला': 15 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी शुभारंभ
ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला 2026 आयोजित होगा। 15 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इसका उद्घाटन करेंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी शामिल होंगे। पूरी खबर आगे पढ़ें।
-
डेयरी फार्मिंग के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन और 2 लाख रुपये तक की सब्सिडी! पूरी खबर पर नजर डालें..
Dairy Farming Scheme: क्या खेती के साथ आप कमाई का अतिरिक्त जरिया तलाश रहे हैं और अपना डेयरी बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. मध्य प्रदेश सरकार डेयरी फार्मिंग के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन और 2 लाख रुपये तक दें रही है सब्सिडी की छूट..
-
यूपी से बिहार बारिश की आफत! IMD ने 22 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट किया जारी..
Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है और तेज हवाओं का चलना जारी है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने राजधानी समेत कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है. चलिए आगे जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…
-
दिल्ली में सम्मानित होगी बस्तर की कलम, डॉ. राजाराम त्रिपाठी को मिलेगा 'शिल्पी चड्ढा स्मृति श्रेष्ठश्री पत्रकार सम्मान-2026'
बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कृषक डॉ. राजाराम त्रिपाठी को पत्रकारिता में सामाजिक योगदान के लिए ‘शिल्पी चड्ढा स्मृति श्रेष्ठश्री पत्रकार सम्मान-2026’ से सम्मानित किया जाएगा. 12 दिसंबर को दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान मिलेगा. उनका लेखन किसान, आदिवासी समाज और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित है.
-
किसान की जुबानी: SKS-522 फूलगोभी की खेती से मुन्ना लाल को मिला बेहतर गुणवत्ता का अनुभव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किसान मुन्ना लाल ने सोमानी सीड्ज़ की SKS-522 फूलगोभी की खेती का अनुभव साझा किया। उनके अनुसार, इस किस्म में मजबूत पौधे, एक समान बढ़वार, घनी और सफेद फूलगोभी तथा आकर्षक आकार देखने को मिला। पिछले सीजन के अनुभव से संतुष्ट होकर वे दोबारा इसकी खेती करना चाहते हैं।
-
कुकरमुत्तों की तरह खुल रहे फर्जी कृषि कॉलेजों पर लगेगी लगाम, जल्द बनेगी एग्रीकल्चर काउंसिल- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह
नई दिल्ली में 14 अक्टूबर को एग्रीविज़न के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत वैश्विक खाद्य आपूर्ति का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, फर्जी डिग्रियों और अनियमित निजी कृषि कॉलेजों पर रोक के लिए जल्द एग्रीकल्चर काउंसिल गठित करने की घोषणा की।
-
किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगी 80 प्रतिशत तक सब्सिडी की छूट, अंतिम तारीख नजदीक जल्द करें आवेदन..
UP Kisan Krishi Yantra Anudan 2026: देश के किसान इस समय रबी सीजन की खेती की तैयारी में व्यस्त है. ऐसे में अगर आप खेती के कामों को आसान बनाने के लिए कृषि यंत्र खरीद करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास है. यूपी सरकार राज्य के किसानों को कृषि यंत्र खरीद पर दे रही है भारी अनुदान. जानें कैसे मिलेगा योजना का फायदा…
-
दिवाली से पहले किसानों को मिलेंगे ₹5,000! सूखे से प्रभावित किसानों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान
Maharashtra Farmers Relief: महाराष्ट्र के किसानों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है कि राज्य सरकार किसानों के खातों में दिवाली से पहले 5000 रुपये की राशि भेजने वाली है. चलिए आगे इस लेख में जानते हैं कि किन किसानों को इस सरकारी राशि की मदद मिलेंगी..
-
खाद-बीज की दुकान खोलना अब आसान! जानें लाइसेंस बनाने और बिजनेस लागत की पूरी जानकारी
Fertilizer Seed Shop: खेती-किसानी किसान का जीवनयापन करने का स्त्रोत हैं, जिससे वह खुद और देश का पेट भरता है. ऐसे में हर किसान के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि वह खेती करने के अलावा, ऐसे कौन से बिजनेस की शुरुआत करें जिससे कम समय में अधिक मुनाफा मिल सकें. ऐसे में खाद बीज का बिजनेस किसानों के लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है..
-
एग्रीविजन–2026 के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन का नई दिल्ली में आयोजन
नई दिल्ली के पूसा स्थित आईसीएआर-एनएएससी परिसर में 13-14 अक्टूबर को एग्रीविजन का 10वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हो रहा है। आईसीएआर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 25 राज्यों के लगभग 450 कृषि विद्यार्थी, वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, कृषि उद्यमी और किसान भाग लेकर कृषि क्षेत्र के विकास पर चर्चा कर रहे हैं। पूरी खबर आगे पढ़ें।
-
कौन-सी मुर्गी देती है सबसे ज्यादा अंडे? पोल्ट्री फार्म खोलने से पहले जान लें इन नस्लों की खासियत
Poultry Farming: अगर आप खेती करने के साथ-साथ करोबार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, जो कम लागत में तगड़ा मुनाफा दिला सकें. ऐसे में मुर्गी पालन आपके लिए एक उचित विकल्प साबित हो सकता है. इस बिजनेस की शुरुआत से इनकम में भी बड़ा इजाफा हो सकता है. आइए जानें किस नस्ल की मुर्गी पालन से होगा तगड़ा मुनाफा..
-
मौसम लेगा यूर्टन! IMD ने कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट किया जारी, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल..
Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 13 अक्टूबर यानी की कल तमिलनाडु में भारी बारिश और पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर ओले गिरे जिससे तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग IMD ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लौटने और साथ ही अगले दो दिनों में दक्षिणी प्रायद्वीप में उत्तर-पूर्व मॉनसून की बारिश शुरू होने का अलर्ट जारी कर दिया है..
-
IIT रोपड़ के ANNAM.AI, NIC पंजाब और PSFC के बीच MoU, AI से किसानों को मिलेगी बेहतर कृषि सलाह
IIT रोपड़ के ANNAM.AI, NIC पंजाब और PSFC ने किसानों को बेहतर कृषि सलाह उपलब्ध कराने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए. इस सहयोग के तहत AI आधारित चैटबॉट, किसान कॉल सेंटर, फसल रोग पहचान और मौसम निगरानी तकनीकों को एकीकृत किया जाएगा, जिससे किसानों को विश्वसनीय जानकारी और बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी.
-
गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम: 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर 2026। केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अहम पहल की है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक व महाराष्ट्र के किसान प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक की। इसमें गन्ने की रिकवरी, वजन, वेस्टेज, लैब जांच और फसल बीमा पर चर्चा हुई।
-
हरियाणा और यूपी में घटीं पराली जलाने की घटनाएं, मध्य प्रदेश- राजस्थान में बढ़ोतरी पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने जताई चिंता, त्वरित एक्शन के निर्देश
नई दिल्ली में 13 अक्टूबर को पराली प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय अंतर-मंत्रालयी बैठक हुई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी सह-अध्यक्षता की। बैठक में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों ने धान कटाई सीजन में पराली प्रबंधन की समीक्षा की।
-
पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें किसानों को कब मिलेंगे ₹2,000
PM Kisan Update: पीएम किसान योजना का लाभ करोड़ों किसानों को मिल रहा है और अब तक किसान इस योजना की 23 किस्तों का फायदा उठा चुके हैं. ऐसे में किसानों की नजर है 24वीं किस्त पर की कब सरकार यह किस्त जारी करेंगी. आइए इस लेख में आगे जानें कब सरकार जारी करेंगी 24वीं किस्त और योजना का लाभ पाने के लिए किन कामों को पूरा करना है जरुरी…
-
LPG Cylinder Subsidy: क्या दो गैस कनेक्शन पर खाते में आएंगे सब्सिडी के पैसे?
LPG Subsidy Update: भारतीय परिवारों में एलपीजी कनेक्शन का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं और सरकार उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन पर सब्सिडी भी प्रदान कर रही है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आता है कि अगर एक परिवार में दो एलपीजी कनेक्शन है, तो क्या दोनों कनेक्शन पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा. आइए आगे जानें…
-
कम जगह और अलग-अलग तापमान में उगाएं मशरूम की टॉप 3 किस्में, होगी बंपर कमाई!
Mushroom Farming: देश के किसानों को हमेशा ऐसी फसलों की तलाश होती है, जिससे वह कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकें. ऐसे में किसानों के लिए मशरुम की खेती मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है, जिसके लिए बड़ी जमीन की भी कोई जरुरत नहीं होती है. किसान एक कमरे से ही इस फसल की खेती कर तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. चलिए आगे जानिए मशरुम की ये टॉप 3 किस्में जिसकी खेती कर पैसे की होगी बारिश..
-
डेयरी बिजनेस शुरु करने का बड़ा अवसर! सरकार दें रही है 10 लाख रुपये तक लोन और ₹2 लाख की सब्सिडी
Government Schemes: देश के किसान भाई-बहन खेती करने के साथ डेयरी व्यवसाय की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी के चलते सरकार ने किसानों को राहत की खबर दी है कि पात्र किसान डेयरी यूनिट लगाते हैं, तो 10 लाख रुपये तक का लोन और 2 लाख तक अनुदान प्राप्त कर सकते हैं…
-
सावधान! पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान, 24 राज्यों में IMD की चेतावनी..
Imd Weather Alert: देशभर में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कहीं ओले बारिश है, तो कहीं तेज हवाओं चल रही है, जिससे तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 2-3 दिनों में देश के बाकी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी और साथ ही दक्षिणी प्रायद्वीप में उत्तर-पूर्व मॉनसून की बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है.
-
महिंद्रा ने शुरू किया मैक्ससीडर का व्यावसायिक उत्पादन, पराली जलाए बिना होगी कई फसलों की बुवाई
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कनाडा की क्लीन सीड टेक्नोलॉजीज के सहयोग से मैक्ससीडर जीरो-टिल मल्टी-क्रॉप सीडिंग मशीन का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया है. 35 एचपी या अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टरों से चलने वाली यह मशीन पराली के बीच बुवाई, बीज एवं उर्वरक की बचत और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने में मदद करेगी.
-
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के एक साल पूरे, राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता
नई दिल्ली में आज आयोजित प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहभागिता की। उन्होंने कहा कि विभागों के समन्वय और जमीनी स्तर पर बेहतर नीतियों से हर जिले का विकास संभव है। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित भी किया गया।
-
खुशखबरी! 4 बेसहारा गौवंश पालने पर सरकार देगी हर साल ₹72 हजार की सहायता
Government Schemes: अगर आप किसान या पशुपालक है, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास है. अक्सर बेसहारा गोवंश किसानों के खेतों में घुसकर फसल चर जाते हैं, जिससे उनको काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है. इसी परेशानी को देखते हुए सरकार ने सरकारी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत बेसहारा गोवंश की देखभाल करने पर सालना दी जाएंगी 72000 रुपये की मदद. आगे इस आर्टिकल में जानें योजना के बारे में सबकुछ…
-
नवरात्र में जरूर लगाएं ये 3 शुभ पौधे, मां दुर्गा और मां लक्ष्मी की कृपा से घर में आएगी खुशहाली!
Auspicious plants: हिंदू धर्म में नवरात्र पर्व को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इन शुभ दिनों में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि माता रानी के दिनों में घर में ऐसा क्या लाए, जिससे सुख-समृद्धि घर में आए. ऐसे में अगर आप इन 3 पौधों को अपने घर के गार्डन में लगाते हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी..
-
मानसून में पशुओं को लंपी रोग से बचाएं, जानें इसके लक्षण और बचाव के जरूरी तरीके..
Lumpy Skin Disease: किसानों के लिए मानसून का मौसम कई परेशानियां लेकर आता है और इस दौरान पशुपालकों और किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है कि गाय-भैंस में लंपी रोग होने का खतरा. ऐसे में हर किसान पशुपालक के मन में बस यह सवाल आता है कि कैसे वह अपने पशुओं को सुरक्षित रखें, तो आइए इस समस्या का हल लेख में आगे जानें..
-
बकरी पालन से कमाई का मौका! 100 बकरी और 5 बकरों की यूनिट पर मिलेगी लाखों की सब्सिडी
Goat Farming Scheme: आज के समय में किसान बहन और भाई खेती करने के साथ ऐसे बिजनेस की और तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे कम लागत में अधिक कमाई की संभावनाएं बढ़ रही है. इन्हीं में से एक है बकरी पालन जो किसानों को बीच तेजी लोकप्रिय हो रहा है. साथ ही इस करोबार की शुरुआत करने पर सरकार ग्रामीण किसानों और पशुपालकों को 70% सब्सिडी प्रदान कर रही हैं..
-
देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, आइए जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम..
Weather Update: दिल्ली-NCR में कल रात मौसम ने करवट ली और सुबह तक तेज बारिश ने राजधानी के लोगों को ठंड का एहसास दिला दिया. इस दौरान तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान अगले 2-3 दिनों में पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीप के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों बारिश होने की संभावना जताई है…
-
किसानों को बड़ी राहत, रबी सीजन में 12 लाख क्विंटल बीज बांटेगी सरकार, जानें किस फसल पर कितना मिलेगा अनुदान..
UP Agriculture News: देश में रबी सीजन की फसलों की तैयारी में किसान व्यस्त है और इसी बीच उनके लिए बड़ी खबर सामने आ रही है कि गेहूं, चना, मसूर और मटर समेत कई फसलों के बीज पर राज्य के किसानों को 50 से 100 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा. पूरी खबर आगे पढ़ें..
-
घर के होम गार्डन के लिए 3 सबसे बेहतरीन और आसानी से उगने वाले फल
Home Gardening: अगर आप होम गार्डनिंग का शौक रखते हैं और अपने घर की छत पर फलों के पौधे लगाने की सोच रहे हैं और आपको तलाश है उन पौधों की जिनसे अच्छा उत्पादन मिल सकें, तो ऐसे में नींबू, अमरूद, अनार, के पौधे आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. आइए जानें उगाने की पूरी विधि..
-
किसानों के लिए Farmer ID जरूरी? जानें कैसे बनवाएं आईडी और कब आएगी 24वीं किस्त
PM Kisan: देश के करोड़ों किसान बहन-भाइयों को पीएम किसान योजना का लाभ मिल रहा है और सरकार अब तक योजना की 23 किस्त का पैसा किसानों को खातों में भेज चुकी है. अब लाभार्थियों को इंतजार है योजना की 24वीं किस्त का इससे पहले लाभार्थी Farmer ID जल्द बनवा लें वरना रुक सकता है पैसा. आइए आगे जानें कैसे बनाएं ये आईडी और कब जारी होगी 24वीं किस्त..
-
बारिश में मसालों को नमी से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, महीनों तक रहेंगे फ्रेश
Monsoon Kitchen Tips: बारिश के मौसम में रसोई में रखें मसालों में नमी आने के कारण इनका स्वाद और कलर दोनों बिगड़ जाता है और ऐसा होने पर खाने में भी कोई टेस्ट नहीं आता है. इस समस्या से निपटने के लिए आप ये तीन टिप्स को अपनाकर मसालों को खराब होने से बचा सकते हैं…
-
गेंदा की खेती पर किसानों को मिलेगा ₹40,000 तक अनुदान, आवेदन की अंतिम तारीख यहां जानें..
Marigold Farming: देश के किसान बागवानी की फसलों की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और बेहत मुनाफा कमा रहे हैं. ऐसे में बागवानी किसानों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है कि बिहार सरकार राज्य के किसानों को गेंदे की फूल की खेती करने पर 40000 रुपये प्रति हेक्टेयर तक अनुदान की सुविधा मुहैया करा रही है. जानें कैसे मिलेगा योजना का फायदा..
-
मौसम का बदला मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट
Weather News: देशभर में मौसम अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है कहीं तेज धूप तो कहीं आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है. मौसम विभाग IMD ने इस दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लौटने की चेतावनी जारी कर तेज बारिश होने की आशंका जताई है. जानें देशभर की मौसम ताजा अपडेट..