उत्तर भारत में कई दिनों से भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप जारी है. ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना बेहद ही मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग IMD ने 28-30 मई के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में भीषण गरज-चमक वाले तूफ़ान आने की चेतावनी जारी कर दी है. यानी इन इलाकों में मई के महीनें में प्रंचड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज राजधानी में आसमान साफ रहेगा, लेकिन बाद में आंशिक रूप से बादल छाने की आशंका है. IMD के अनुसार दिन के समय तेज हवाएं 20 से 30 किमी प्रति घंटे की चलने की संभावना है और शाम से रात तक, हल्की बारिश के साथ-साथ गरज-चमक, बिजली कड़कने, धूल भरी आँधी और तेज़ हवाएँ 60-70 किमी प्रति घंटे चलने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है. ऐसे में इलाके का तापमान 43°C से 45°C और 27°C से 29°C के बीच रहने की संभावना है.
अरुणाचल प्रदेश,असम और मेघालय में भारी बारिश अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत में मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है और इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 28 मई से 2 जून तक मौसम खराब होने की चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान इन क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.
तमिलनाडु, पुडुचेरी सहित अन्य स्थानों में अगले 6 दिनों मौसम का मिजाज
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 6 दिनों मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. IMD के मुताबिक 28 मई से 2 जून तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली कड़कने के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में इन इलाकों में तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है.
पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में तेज़ हवा चलने की संभावना
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में IMD का अनुमान है कि 29 मई को, तेज़ झोंकों वाली हवाओं हवा की गति 80-90किमी प्रति घंटे,और झोंके 100 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकते हैं. साथ गरज-चमक होने की संभावना है. वहीं उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 मई और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 29 और 30 मई को, कुछ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है.
तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव
-
उत्तर-पश्चिम भारत में 28-30 मई के दौरान इसमें धीरे-धीरे 6-8°C की गिरावट आने की उम्मीद है, जिसके बाद 31 मई से 2 जून के दौरान इसमें धीरे-धीरे 4-6°C की बढ़ोतरी होगी.
-
मध्य भारत में IMD के अनुूसार 28 मई से 2 जून के दौरान इसमें धीरे-धीरे 3-5°C की गिरावट आने की उम्मीद है.
-
पूर्वी भारत में 28 मई से 2 जून के दौरान इसमें धीरे-धीरे 2-4°C की गिरावट आने की उम्मीद है और महाराष्ट्र में, 28 मई तक अधिकतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है. 29 मई से 2 जून के दौरान इसमें धीरे-धीरे 2-4°C की गिरावट आने की उम्मीद है.
-
गुजरात राज्य में, 30 मई तक अधिकतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है. 31 मई से 2 जून के दौरान इसमें धीरे-धीरे 2-4°C की गिरावट आने की उम्मीद है.
-
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में, 29 मई तक अधिकतम तापमान में किसी खास बदलाव की आशंका नहीं है. 30 मई से 2 जून के दौरान इसमें धीरे-धीरे 2-3°C की गिरावट आने की उम्मीद है.
-
देश के बाकी हिस्सों में, 2 जून 2026 को अधिकतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments