देश के किसान आज के समय में नई फसलों को अपनाकर अपनी आय में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी कर रहे हैं. यानी की किसान पारंपरिक फसलों के साथ ऐसी फसलों की तलाश में रहते हैं, जिनसे कम समय में अधिक उत्पादन मिले. ऐसे में ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों के बीच लोकप्रिय भी हो रही है और किसानों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो रही है. साथ ही यूपी सरकार इस फसल पर भारी अनुदान भी प्रदान कर रही है.
कितना मिलेगा अनुदान?
अगर आप यूपी के किसान है और ड्रैगन फ्रूट की खेती करने में बेहद ही इच्छुक है, तो आप इसस फसल की खेती कर भारी अनुदान प्रदान कर सकते हैं. अगर इस फसल की 1 एकड़ के खर्च की बात करें, तो खेती पर करीब 6 लाख 75 हजार रुपये तक लागत आती है. ऐसे में यूपी सरकार राज्य के किसानों को 40 प्रतिशत तक भारी अनुदान प्रदान कर रही है. सरकार की इस मदद से किसान इस फसल से एकड़ में तगड़ी आय अर्जित कर सकते हैं.
ड्रैगन फ्रूट की खेती के क्या फायदे हैं?
अगर किसान भाई ड्रैगन फ्रूट की खेती का चनाव कर इसकी खेती करते हैं, तो वह इससे एक बार पौधा स्थापित होने पर यह दो दशकों से अधिक समय तक अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं और तीसरे साल से प्रति एकड़ ₹5 से ₹7 लाख तक अच्छा तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. साथ इस फसल का किसानों को यह बड़ा लाभ हो सकता है कि वह कम सिंचाई में भी फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं.
ड्रैगन फ्रूट कब फल देना शुरु करता है?
ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों के लिए मुनाफे वाली फसलों में से एक है. अगर किसान इस फसल की खेती करते हैं, तो अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं. साथ ही बता दें कि ये फसल लगभग 12 से 18 महीने बाद पौधे फल देना शुरू कर देते हैं. यानी की किसान अगर ड्रैगन फ्रूट का एक पौधा लगाते हैं, तो 20 से 25 वर्षों तक लगातार फल प्राप्त कर सकते हैं.
इसके अलावा, पोषक तत्वों से भरपूर यह फल किसानों के लिए कमाई का अच्छा जरिया बन सकता है, जिससे किसान भाई बाजार में ₹80 से ₹300 प्रति किलो तक अच्छे दाम पा सकते हैं.
कैसे करें योजना में आवेदन?
अगर आप ड्रैगन फ्रूट की खेती करने में इच्छुक है और इस फसल पर भारी अनुदान प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इस योजना का फायदा उठाने के लिए अपने जिले के जिला उद्यान अधिकारी (District Horticulture Officer) कार्यालय में या उत्तर प्रदेश उद्यान विभाग के आधिकारिक पोर्टल/हॉर्टनेट वेबसाइट पर जाकर आसानी से कर सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments