1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

मानसून में घर को बनाएं फूलों का बगीचा, ये 3 पौधे कम देखभाल में देंगे भरपूर फूल, बालकनी से गार्डन तक के लिए बेस्ट

Best Flowering Plants Monsoon: अगर आप भी इस मानसून सीजन में अपने घरों की बालकनी से गार्डन तक को महकाना चाहते हैं, तो इन 3 लोकप्रिय फूलों को अभी इस बारिश के मौसम में उगाए. जिससे घर सुंदर दिखने के साथ महकेगा भी और माहौल रहेगा खुशनुमा..

KJ Staff
flower
मानसून में घर को बनाएं फूलों का बगीचा (Image Source-AI generate)

अगर आपको होम गार्डनिंग करने का शौक है तो यह खबर आपके लिए है. जिस तरह से लगातार तेज बारिश हो रही है. ऐसे में यह मानसून का मौसम फूलों के लिए बेहद ही अनुकूल माना जाता है. अगर आप जुलाई से अगस्त के बीच में अपने घरों की बालकनी या फिर गार्डन में इन फूलों को लगाते हैं, तो मिट्टी में इस मौसम में पर्याप्त नमी बनी रहती है, जिससे पौधों की ग्रोथ बेहद ही तेजी से होती है.

आज इस लेख में जानें बारिश के मौसम में लगाये जानें वाले इन तीन फूलों के बारे में जिससे घर की बालकनी को भी चार चांद लग जाएंगे-

1. गेंदा

गेंदा देश के सबसे लोकप्रिय फूलों में से एक है, जिसका इस्तेमाल पूजा करने के लिए विशेष रुप से किया जाता है. साथ ही यह एक ऐसा फूल है, जोय कई रंगों में पाया जाता है यानी की यह फूल कई रंगों में आता है. इसके पीले और नारंगी रंग के फूल घर, बालकनी और बगीचे को आकर्षक बना देते हैं. मानसून के दौरान इसकी अच्छी बढ़वार देखने को मिलती है और अनुकूल परिस्थितियों में पौधे पर जल्दी फूल भी आने लगते हैं.

2. गुलाब

गुलाब को फूलों का राजा कहा जाता है. लाल, गुलाबी, पीले और सफेद जैसे कई रंगों में मिलने वाला गुलाब घर की सुंदरता को काफी बढ़ा सकता है. मानसून में गुलाब के नए पौधे या कटिंग लगाने के लिए वातावरण अनुकूल हो सकता है, क्योंकि मिट्टी में नमी बनी रहती है.

हालांकि, गुलाब के पौधे को अच्छी ग्रोथ और फूलों के लिए पर्याप्त रोशनी की जरूरत होती है. इसे ऐसी जगह लगाएं जहां रोजाना कुछ घंटे धूप मिल सके. मिट्टी में जैविक खाद का इस्तेमाल करें और गमले में पानी जमा न होने दें. बारिश के दौरान जरूरत से ज्यादा नमी पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है.

3. रात रानी

अगर आप अपने घर या गार्डन को फूलों के साथ-साथ खुशबू से भी महकाना चाहते हैं, तो रात रानी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इसके छोटे-छोटे फूल खासतौर पर रात के समय अपनी तेज और मनमोहक खुशबू के लिए जाने जाते हैं.

मानसून में वातावरण की नमी इसके विकास में मदद कर सकती है. इसे ऐसी जगह लगाना बेहतर रहता है जहां पर्याप्त रोशनी मिले, लेकिन बहुत अधिक पानी जमा न हो. समय-समय पर पौधे की छंटाई और जैविक खाद देने से इसकी ग्रोथ को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Monsoon Flowering Plants Home Garden Balcony low Maintenance Published on: 24 July 2026, 01:03 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News