आज के समय में किसान खेती करने के साथ-साथ ऐसे कम लागत वाले बिजनेस की तलाश में होते हैं, जिससे कम लागत में बड़ा मुनाफा कमाया जा सकें. ऐसे में किसानों के लिए डेयरी बिजनेस एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. इसी के साथ मध्य प्रदेश सरकार किसानों को मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत मुर्रा भैंस की खरीद पर 75 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान कर रही है. इस मदद से किसानों की आय बढ़ने की भी संभावना बढ़ेगी.
कितनी भैंसों पर मिलेगा अनुदान?
अगर आप मध्य प्रदेश के किसान हो और इस सरकारी योजना में आवेदन कर डेयरी करोबार शुरु करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दे कि मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत पात्र किसान भाइयों को दो मुर्रा भैंसें पर करीबन 75 प्रतिशत तक भारी अनुदान प्रदान किया जाएगा. साथ ही यह भैंस की ऐसी नस्लें है, जिससे किसान रोजाना लगभग 18-20 लीटर तक भारी मात्रा में दूध प्राप्त किया जा सकता है और किसान इन भैंसों का पालन कर दुग्ध करोबार से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
किसकों कितना मिलेगा अनुदान?
मध्य प्रदेश सरकार ने इस सरकारी योजना की शुरुआत इसलिए की है, ताकि राज्य की किसानों की इनकम बढ़ सकें और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकें. साथ ही बता दे कि सरकार योजना के तहत वर्गों के हिसाब से अनुदान प्रदान करेंगी जो कुछ इस तरह से हैं-
-
अगर आप सामान्य वर्ग में आते हैं तो इस सरकारी योजना के तहत आपको पूरी लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान मुहैया कराया जाएगा.
-
अगर आप अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति वर्ग में आते हैं तो इस योजना के अनुसार आपको 75 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ मिलेगा.
आवेदन के दौरान कितनी रकम जमा होगी?
मध्य प्रदेश सरकार की सबसे कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत किसानों को आवेदन के समय वर्गों के हिसाब से रकम जमा करनी होगी, जो कुछ इस तरह से हैं-
-
सामान्य वर्ग के आवेदक को आवेदन करने के समय 1 लाख 47 हजार 500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट जमा कराना होगा.
-
इसके अलावा, एससी और एसटी कैटेगरी के आवेदकों आवेदन के दौरान यह रकम 73 हजार 700 रुपये तक जमा करनी होगी और इस प्रक्रिया के बाद बाकी की रकम सब्सिडी के रुप में प्रदान की जाएगी.
किन राज्यों से भैंसों का चुनाव कर सकते हैं?
इस सरकारी योजना की सबसे खास बात यह है कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को यह छूट दी गई है कि वह मध्य प्रदेश के अलावा, अन्य राज्यों से भी मुर्रा भैंस का चुनाव कर सकते है. साथ ही राज्य सरकार ने इस योजना के तहत इन राज्यों को शामिल किया है, जिनमें शामिल है, हरियाणा, पंजाब या उत्तर प्रदेश जहां जाक खुद किसान अधिक दूध देने वाली मुर्रा भैंस की खरीद कर सकते हैं.
कैसे करें योजना में अप्लाई?
अगर आप मध्य प्रदेश में स्थाई रुप से रह रहे हैं और आपकी उम्र 18-60 वर्ष के बीच में हैं तो आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र है. ऐसे में अगर आप इस सरकारी योजना में अप्लाई करना चाहते हैं, तो बिना देरी किए मध्य प्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://mpdah.gov.in/schemes पर जाकर जल्द आवेदन करें और सरकारी अनुदान का फायदा उठाएं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments