आज के दौर में लोगों को ऐसे बिजनेस की तलाश होती है, जिसकी शुरुआत कम निवेश में आसानी से किया जा सकें. इसी को देखते हुए अचार का बिजनेस एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जिसकी मांग पूरे साल बनी रहती है और लोग आम, नींबू, मिर्च, लहसुन, अदरक और मिक्स वेज जैसे कई तरह के अचार भोजना के साथ खाना पसंद करते हैं. यहीं वजह है कि बाजारों में अचार की मांग 12 महीने बनी रहती है. साथ ही इस करोबार की शरुआत कर अच्छा मुनाफा भी आसानी से कमाया जा सकता है.
कितने निवेश में अचार का बिजनेस शुरु करें?
अगर आप अचार के बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो इस करोबार की शुरुरआत करने में बड़ी जमीन और अधिक निवेश की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं. यानी की इस मुनाफे वाले बिजनेस की शुरुआत 30-40 हजार के कम निवेश में भी की जा सकती है. हालांकि, वास्तविक खर्च दुकान के किराये, कच्चे माल, पैकेजिंग और उत्पादन के पैमाने के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है
किन चीजों पर करना होगा खर्च?
अगर आपने अचार के बिजनेस करने का मन बना लिया हैं, तो आपको इन चीजों पर कुछ खर्च करना होगा, जिनमें कच्चे माल, मसालों और तेल के अलावा जार, पैकिंग कंटेनर, लेबल, गैस, बर्तन और बिजली जैसी चीजों पर भी खर्च करना पड़ता है. यदि दुकान लेकर काम किया जाता है तो किराया भी बजट में शामिल करना होगा.
एक अनुमान के तौर पर शुरुआती बजट में करीब 5 हजार रुपये दुकान या स्थान के खर्च, 10 हजार रुपये कच्चे माल, 5 हजार रुपये तेल और मसालों, 5 हजार रुपये जार-पैकिंग तथा अन्य प्रचार-प्रसार और उपकरणों के लिए रखे जा सकते हैं. हालांकि, अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग होने के कारण यह लागत बदल सकती है.
लोकल मार्केट से लेकर ऑनलाइन तक बिक्री के विकल्प
अचार तैयार करने के बाद इसकी बिक्री के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं. स्थानीय हाट-बाजार, किराना दुकानों, शॉपिंग सेंटर, मेलों और प्रदर्शनियों में उत्पाद बेचा जा सकता है. इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी ग्राहकों तक पहुंच बनाई जा सकती है.
इसके अलावा, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अपने अचार की तस्वीरें, कीमत और उपलब्ध फ्लेवर की जानकारी देकर ऑर्डर लिए जा सकते हैं.
कितनी हो सकती है कमाई?
अगर आप अचार का बिजनेस करते हैं, तो एक किलो अचार तैयार करने की लागत करीब 200 से 250 रुपये तक हो सकती है, जबकि बाजार में इसकी बिक्री कीमत लगभग 300 से 350 रुपये प्रति किलो बताई गई है. इस हिसाब से कच्चे माल, पैकेजिंग, परिवहन और अन्य खर्चों को ध्यान में रखने के बाद वास्तविक मुनाफा अलग-अलग हो सकता है.
यदि बिक्री अच्छी रहती है और रोजाना पर्याप्त मात्रा में अचार बिकता है, तो कारोबार से 30 हजार से 50 हजार रुपये या उससे अधिक मासिक आय की संभावना बन सकती है. कुल मिलाकर अचार का बिजनेस कम निवेश में बड़ा मुनाफा दिला सकता है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments