1. Home
  2. ख़बरें

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर वृक्ष मित्र परिवार द्वारा हरियाली अमावस्या पर 31 राज्यों में लगाए गए 50 हजार से ज्यादा पेड़

नई दिल्ली, 12 अगस्त यानी की आज हरियाली अमावस्या के दिन देशभर में हरित संदेश दिया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर वृक्ष मित्र परिवार द्वारा हरियाली अमावस्या पर 31 राज्यों में लगाए गए 50 हजार से अधिक पेड़। इस दौरान दिल्ली के पीबीजी ग्राउंड, सेंट्रल रेंज, तालकटोरा स्टेडियम के पास हुए मुख्य कार्यक्रम में मंत्रीगण, सांसद, अधिकारी, किसान हुए शामिल। पूरी खबर आगे पढ़ें।

KJ Staff
shivraj singh chouhan
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्ष मित्र परिवार का बड़ा कार्यक्रम

  • शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में दिल्ली में हुआ बड़ा पौधारोपण कार्यक्रम

  • वृक्ष मित्र परिवार बना देशव्यापी हरित जनआंदोलन का चेहरा

  • शिवराज सिंह चौहान बोले- पेड़ लगाना भविष्य को सुरक्षित करना है

  • प्रकृति का सम्मान ही आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा; पेड़ लगाना नहीं, पेड़ बचाना है असली संकल्प- शिवराज सिंह चौहान

  • मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा- दिल्ली ने शिवराज सिंह चौहान की इस मुहिम से बहुत कुछ सीखा

  • दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी

  • शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जनभागीदारी, प्रकृति-प्रेम और हरित संकल्प से जुड़ा ऐतिहासिक दिन

नई दिल्ली, 12 अगस्त 2026, हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर देशभर में एक बड़ा हरित संदेश दिया गया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में “वृक्ष मित्र परिवार” के साथ 31 राज्यों में 50,000 से ज्यादा पेड़ लगाए गए। इस अभियान को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” आह्वान ने और भी मजबूत बनाया। दिल्ली के पीबीजी ग्राउंड, सेंट्रल रेंज, तालकटोरा स्टेडियम के पास हुए मुख्य कार्यक्रम में मंत्रीगण, सांसद, अधिकारी, किसान, युवा और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत पौधों में जल अर्पण और वंदे मातरम् के साथ हुई और सामूहिक पौधारोपण किया गया। दिल्ली के अलावा देशभर के गांवों, कस्बों, पंचायतों और संस्थानों में भी लोगों ने उत्साह से पौधे लगाए। इस पूरे अभियान में वृक्ष मित्र परिवार ने अहम भूमिका निभाई और हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाली अमावस्या सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता जताने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मनुष्य, पशु, पक्षी, नदियाँ, पर्वत और पेड़-पौधे सब एक ही चेतना से जुड़े हैं। उनके अनुसार, जब हम पेड़ लगाते हैं तो सिर्फ हरियाली नहीं बढ़ाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पेड़ लगाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उनके संरक्षण और देखभाल का संकल्प लेना।

शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की कि हर नागरिक साल में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए और अपने साथ पाँच और लोगों को इस मुहिम से जोड़े। उन्होंने कहा कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, बच्चों के जन्म और माता-पिता की पुण्य स्मृति जैसे अवसरों को “वृक्ष पर्व” के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने पंचायतों, नगर निकायों और संस्थानों से भी कहा कि पौधारोपण के लिए तय स्थान बनाए जाएं, ताकि पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल सुनिश्चित हो सके।

shivraj singh chouhan2

केंद्रीय मंत्री  चौहान ने कहा कि पर्यावरण बिगड़ने का असर सीधे खेती, पानी, मिट्टी और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि किसान के लिए आज सबसे बड़ा मुद्दा सिर्फ बीज और खाद नहीं, बल्कि पानी की उपलब्धता और जमीन की सेहत भी है। उन्होंने कहा कि मिशन लाइफ, ऊर्जा बचत और प्लास्टिक मुक्त जीवन को अपनाकर ही पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। उनके अनुसार, प्रकृति का शोषण नहीं, बल्कि संतुलित उपयोग और संरक्षण ही सही रास्ता है।

shivraj singh chouhan5

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जी की इस मुहिम से दिल्ली सरकार ने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के 1 लाख से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ा गया है और स्कूल, कॉलेज तथा अन्य संस्थानों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सिरसा ने कहा कि नागरिक लगातार पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प लेकर इस पुनीत कार्य में जुड़ते जा रहे हैं।

दिल्ली के मंत्री  प्रवेश वर्मा ने कहा कि हम सभी को “एक पेड़ माँ के नाम” के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास का काम जरूरी है, लेकिन उसके साथ पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उनके अनुसार, निर्माण और हरियाली के बीच संतुलन बनाकर ही टिकाऊ विकास संभव है।

shivraj singh chouhan4
English Summary: Shivraj Singh Chouhan Hariyali Amavasya Tree Plantation Initiative planted across 31 states Published on: 12 August 2026, 02:28 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News