1. Home
  2. ग्रामीण उद्योग

शराब की दुकान खोलने के लिए कैसे मिलेगा लाइसेंस? जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी नियम

How to Get a Wine Shop License in India: आज के समय में हर किसी का बस यह सपना होता है कि खुद का अपना कोई करोबार हो. ऐसे में शराब की दुकान आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है, तो आइए आगे इस लेख में जानें कैसे खोले शराब का ठेका और कैसे मिलेगा लाइसेंस..

KJ Staff
wine shop
शराब की दुकान खोलने के लिए कैसे मिलेगा लाइसेंस (Image Source-AI generate)

देश में जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ रही है इसी को देखते हुए लोगों की रुचि अपने खुद का बिजनेस शुरु करने की ओर तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में लोगों के लिए शराब की दुकान एक अच्छा बिजनेस साबित हो सकती है, जिस तरह से देश में शराब पीने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है उतनी ही तेजी से शराब की डिमांड भी लगातार बढ़ती जा रही है. यानी की कुल मिलाकर शराब का ठेका लोगों के लिए अच्छा करोबार साबित हो सकता है. इस बिजनेस की शुरुआत से पहले इसके नियम और खर्च को समझ लीजिए.

शराब के ठेके का लाइसेंस कब रिन्यू करना पड़ता है?

अगर आप शराब का ठेका खोलने की सोच रहे हैं तो इस बात को अच्छे से जान लीजिए की इस बिजनेस को चलाने के लिए सरकार के नियमों को भी फोलो करना होता है. इसका पहला नियम है शराब के ठेके के लाइसेंस को हर साल रिन्यू करना. अगर किसी वजह से आप इसकों रिन्यू करना भूल जाते हैं, तो आपका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है और दोबारा ठेका खोलने में परेशानी आ सकती है.

लाइसेंस अप्लाई के लिए क्या है जरुरी दस्तावेज?

अगर आप शराब की दुकान खोलने के लिए अपना लाइसेंस बनाना चाहते हैं तो इन जरुरी डॉक्यूमेंट को तुरंत तैयार कर लें-

  • आधार कार्ड

  • पैन कार्ड

  • इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) की जानकारी

  • कैरेक्टर सर्टिफिकेट

  • GST रजिस्ट्रेशन

  • निवास प्रमाण पत्र

  • बैंक स्टेटमेंट और

  • पासपोर्ट साइज फोटो

लाइसेंस प्राप्त करने के लिए क्या पात्रता है?

अगर आप इस मुनाफे वाले बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपकी उम्र 21 वर्ष होनी अनिवार्य है. इसी के साथ आवेदक के पास चरित्र प्रमाण पत्र होना बेहद ही जरुरी है, क्योंकि इस बिजनेस की शुरुआत आपराधिक व्यक्ति नहीं कर सकता है. यानी की अगर किसी आवेदनकर्ता पर कोई केस चल रहा हो तो वह इस बिजनेस की शुरुआत के लिए पात्र नहीं माना जाएगा.

wine shop
(Image Source-AI generate)

शराब की दुकान लाइसेंस के लिए कैसे करें आवेदन?

अगर आप अपना खुद का शराब की दुकान खोलने की सोच रहे हैं और आप यह नहीं जानते हैं कि कहां शराब के ठेके का लाइसेंस बनेगा. इस परेशानी का हल हमारे पास है अगर आप शराब की बिजनेस शुरु कर रहे हैं, तो इसके लिए आप इसके लिए आपको राज्य की आबकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या फिर या टेंडर ई-लॉटरी/नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेकर लाइसेस प्राप्त कर सकते हैं.

ठेका खोलने में कितना आएगा खर्च और कितनी होगी इनकम?

शराब का ठेका एक सदाबहार बिजनेस है, जो बिना रुके बारह महीने बस चलता रहता है. ऐसे में अगर आप इस बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं और इसका खर्च जानने में इच्छुक है, तो आपको बता दे कि शराब की दुकान खोलने में लगभग शुरुआती खर्च करीबन 15 लाख से 50 लाख रुपये या इससे अधिक हो सकता है. साथ ही इस बिजनेस की शुरुआत का खर्च छोटा शहर या महानगर और लाइसेंस के प्रकार पर निर्भर करता है.

इसके अलावा, अगर आपका बिजनेस चल पड़ता है तो ऐसे में इस बिजनेस से आसानी से  60 से 75 लाख रुपये तक तगड़ी इनकम आसानी से प्राप्त की जा सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: How to Get a Wine Shop License in India Application Process Rules liquor Shop license Published on: 11 August 2026, 02:56 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News