1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

किसानों की बल्ले-बल्ले! ट्रैक्टर खरीद पर मिलेगा 2.45 लाख तक भारी अनुदान, जानें पात्रता और आवेदन का तरीका

Tractor Subsidy Scheme: देश में खरीफ सीजन की खेती की तैयारी में हर किसान भाई व्यस्त है. साथ ही इस वक्त किसानों को जरुरत होती है. ऐसे अच्छे ट्रैक्टर की जिसकी मदद से खेती के घंटों के काम चुटकियों में खत्म हो सकें. इस परेशानी को देखते हुए सरकार किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर 2.45 लाख सब्सिडी प्रदान कर रही है. आइए आगे पढ़ें योजना की क्या है पात्रता और किसे मिलेगी सब्सिडी की छूट..

KJ Staff
KJ Staff
tractor
ट्रैक्टर खरीद पर मिलेगा 2.45 लाख तक भारी अनुदान (Image Source-AI generate)

आज के समय में कृषि उपकरण किसानों की रीढ़ बन गए है और इसके बिना किसान का हर खेती का काम अधूरा है. इसी के चलते ट्रैक्टर और दूसरे कृषि उपकरणों की कीमत अधिक होने के कारण किसान भाई इन उपकरणों की खरीद नहीं कर पाते. किसानों की इस परेशानी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार किसानों को मिनी ट्रैक्टर की खरीद पर अधिकतम 2.45 लाख रुपये तक भारी अनुदान प्रदान कर रही है और अगर आप इस सरकारी योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो खबर को पूरा पढ़ें.

मिनी ट्रैक्टर खरीद पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

अगर आप मध्य प्रदेश के किसान है और इस सरकारी योजना में इच्छुक है. साथ ही मिनी ट्रैक्टर की खरीद करना सोच रहे हैं, तो बता दे कि मध्य प्रदेश के उद्यानिकी विभाग ने सागर जिले के लिए 20 हॉर्स पावर के 12 मिनी ट्रैक्टर का लक्ष्य निर्धारित किया है. इन मिनी ट्रैक्टरों की अनुमानित कीमत करीब 4.90 लाख रुपये बताई गई है. 

इसके अलावा, योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और छोटे किसानों को मिनी ट्रैक्टर की लागत पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा सकती है. इस हिसाब से पात्र किसान को अधिकतम 2.45 लाख रुपये तक का अनुदान मिल सकता है.

पावर टिलर और दूसरे कृषि यंत्र भी योजना में शामिल

सिर्फ मिनी ट्रैक्टर ही नहीं, बल्कि किसानों को अन्य कृषि मशीनों पर भी अनुदान का लाभ दिया जा रहा है. करीब 2 लाख रुपये कीमत वाले 8 बीएचपी पावर टिलर पर पात्र किसानों को 50 प्रतिशत तक यानी लगभग 1 लाख रुपये तक की सहायता मिल सकती है.

इसके अलावा योजना के अंतर्गत कई अन्य आधुनिक कृषि उपकरणों को भी शामिल किया गया है. इनमें पावर ऑपरेटेड नैपसैक स्प्रेयर, ताइवान स्प्रेयर, ड्रिप सिस्टम, मल्चिंग और अन्य कृषि यंत्र शामिल हैं. इन उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी उनकी निर्धारित लागत, श्रेणी और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार तय की जाएगी.

किन किसानों को मिलेगा ज्यादा लाभ?

मध्य प्रदेश के किसानों को इस सरकारी योजना के तहत योजना में छोटे किसानों के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है. ऐसे किसानों को निर्धारित नियमों के अनुसार इन वर्गों को करीबन 50 प्रतिशत तक भारी अनुदान का फायदा मिल सकता है.

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?

किसान आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेजों की स्पष्ट कॉपी तैयार रखें, ताकि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी तरह की परेशानी न हो, जिनमें शामिल है-

  •  आधार कार्ड

  •  पासपोर्ट साइज फोटो

  •  बैंक खाते की कॉपी

  •  खसरा/भूमि संबंधी दस्तावेज

  •  मोबाइल नंबर

  •  अनुसूचित जाति या जनजाति के किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप मध्य प्रदेश के किसान हो और इस सरकारी योजना में आवेदन करने में इच्छुक है, तो ऐसे में योजना में अप्लाई करने के लिए किसान मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है. इसमें सबसे पहले किसान को पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें और इसके बाद मांगी गई व्यक्तिगत और भूमि संबंधी जानकारी भरें और आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने के बाद जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर किसान अपनी जरूरत के अनुसार उपलब्ध कृषि यंत्र या योजना का चयन कर किसान इस अनुदान का फायदा उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Madhya Pradesh Farmer get Tractor Subsidy 2-45 lakh Know Eligibility Application Process Mp Kisan Tractor Published on: 10 August 2026, 05:19 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News