देशभर में तेज बारिश ने अपना आतंक मचाया हुआ है और कई राज्यों में तेज झमाझम बारिश का होना जारी है और कुछ राज्यों में बाढ़ आने के कारण लोगों को कई मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने 13 अगस्त के आसपास पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की बहुत ज़्यादा संभावना जताई है और ऐसे में इलाके के लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है.
आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से लोगों को राहत तो मिली पर इस दौरान लोगों के लिए कई परेशानी भी खड़ी हो गई है. यानी की राजधानी की सड़के जलमग्न हो गई, जिससे आवाजाही जैसी दिक्कतों का लोगों को सामना करना पड़ा. ऐसे में मौसम विभाग IMD ने आज दिल्ली-NCR में आसमान में आमतौर पर बादल छाए की संभावना जताई है और कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने का आशंका जताई है. इस दौरान राजधानी में दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33°C–35°C और 24°C–26°C के बीच रहने की उम्मीद है.
पहाड़ों में तेज बारिश की संभावना
पहाड़ी इलाकों में मौसम में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. यानी की कभी तेज बारिश तो कभी आंधी बिजली गिरने के अलावा, भूस्खलन जैसी परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है. इसी के चलते भारतीय मौसम विभाग IMD ने 9-15 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड में बड़े इलाके में या काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना जताई है.
यूपी, पंजाब और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
उत्तर पश्चिम इलाकों में मानसून की आवाजाही लगी हुई है और इस दौरान कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ में 10-11 और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश , पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में 10-13 अगस्त तक कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
मध्य और पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग IMD ने 9-11 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश और 9-10 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है. वहीं, 9-10 अगस्त के दौरान विदर्भ में और 9-13 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की IMD ने आशंका जताई है.
इसके अलावा, IMD के अनुसार 9-15 अगस्त के दौरान अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 13-15 अगस्त के दौरान बिहार में 9-10 अगस्त और 13-15 अगस्त के दौरान ओडिशा में बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना है.
पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत में आंधी-बारिश की चेतावनी
पूर्वोत्तर इलाकों में लागातार मौसम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इन इलाकों में तेज बारिश और हवाओं का चलना जारी है. इसी के चलते भारतीय मौसम विभाग IMD ने 10-15 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं से लेकर काफी इलाकों में बारिश होने की संभावना है.
वहीं, 9-13 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की IMD ने संभावना भी जताई है.
इसके अलावा, कोंकण और गोवा 9-15 अगस्त और मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, और सौराष्ट्र और कच्छ 9-15 अगस्त में गुजरात क्षेत्र में 9 अगस्त और 13-15 अगस्त के दौरान कुछ जगहों पर या छिटपुट बारिश होने की संभावना है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments