दिल्ली-NCR समेत आज कई राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी है. ऐसे में लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है. सड़कों पर जलभराव होने के कारण लोगों को आवजाही करने में परेशानी हो रही है. इसी के चलते मौसम विभाग IMD ने आज मेघालय में कुछ जगहों पर बहुत ज़्यादा भारी बारिश होने की संभावना है और अगले 4 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक में भी कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है.
यूपी, हरियाणा, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली से यूपी समेत कई राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी है और इसी बीच मौसम विभाग IMD ने 5-6 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8-9 अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान और 7-8 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं से लेकर काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
पहाड़ी इलाकों में लगातार तेज बारिश का दौर जारी है और इस दौरान राज्य के लोगों को भूस्खलन जैसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच मौसम विभाग IMD ने 5-11 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड में कहीं-कहीं से लेकर काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है.
मध्य और पूर्वी भारत में तेज बारिश की चेतावनी
मध्य और पूर्वी भारत में लगातार मौसम करवट ले रहा है और कहीं तेज बारिश तो कहीं आंधी तूफान आने जैसी संभावना बनी हुई है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान 7-9 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5-8 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
वहीं, पूर्वी भारत 5-11 अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में; 5-8 और 10-11 अगस्त के दौरान झारखंड में 5-7 अगस्त के दौरान बिहार में और झारखंड में 8-11 अगस्त के दौरान बिहार में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है.
पूर्वोत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत में बिजली कड़कने के साथ बारिश
भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 5-10 अगस्त के दौरान 5-6 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना है; 5-9 अगस्त के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की आशंका है.
इसके अलावा, 5-11 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. 5 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र में 8-10 अगस्त के दौरान गुजरात क्षेत्र में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है.
वहीं, दक्षिण भारत में 5 से 11 अगस्त के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, और तेलंगाना में छिटपुट बारिश होने की संभावना है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments