1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

बड़ी खुशखबरी! बकरी पालन पर मिल रहा है 60% तक भारी अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया..

Goat Farming: आज के समय में किसान सिर्फ खेती-बाड़ी करने तक ही सीमित नहीं रह गए है. उन्हें खेती करने के अलावा, ऐसे किसी बिजनेस की खोज रहती है, जिससे कम समय में अधिक मुनाफा कमा सकें. इस क्रम में बकरी पालन किसानों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जिस पर सरकार 60% तक दें रही है भारी अनुदान..

KJ Staff
KJ Staff
goat farming
बकरी पालन पर मिल रहा है 60% तक भारी (Image Source-AI generate)

अगर आप किसान है और आप खेती करने के साथ खुद का बिजनेस शुरु करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास है. मध्य प्रदेश सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य के साथ किसानों को बकरी पालन करने के लिए 60% तक भारी अनुदान प्रदान कर रही है. इस सरकारी अनुदान के तहत किसान, पशुपालक, ग्रामीण युवा अपना खुद का बकरी पालन का व्यवसाय शुरु कर सकेंगे और अपनी आमदनी में इजाफा कर बड़ा मुनाफा कमा सकेंगे.

कितनी बकरियों के पालन पर मिलेगी सब्सिडी?

अगर आप मध्य प्रदेश के किसान है और इस सरकारी योजना में आवेदन कर बकरी पालन करने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि एमपी सरकार की योजना के तहत 10 बकरियों और 1 बकरे की यूनिट पर 60% तक भारी अनुदान प्रदान करेंगी.

इसके अलावा, इस सरकारी योजना में यह खास बात है कि इन पशुओं पर राज्य सरकार 5 साल तक फ्री इंश्योरेंस भी मुहैया कराएंगी, जिसके तहत अगर किसी वजह से पशु की मृत्यु हो जाती है, तो इसका आर्थिक नुकसान योजना के लाभार्थियों को नहीं चुकाना पड़ेगा. 

बकरी पालन करने के क्या फायदे हैं?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और योजना में अप्लाई कर योजना में शामिल होते हैं, तो इस सरकारी योजना के तहत आपको डबल मुनाफा हो सकता है, क्योंकि बकरी पालन में चारे की अधिक जरुरत नहीं होती है और साथ ही बकरी के मांस की बाजारों में भी पूरे साल मांग बनी रहती है. ऐसे में बकरी पालन बिजनेस अच्छी आय का बेहतर स्रोत बन सकता है.

कितना मिलेगा अनुदान?

मध्य प्रदेश सरकार ने इस सरकारी योजना की शुरुआत राज्य के किसानों की स्थिति को देखकर की है, क्योंकि राज्य में लाखों की तादाद में ऐसे किसान है, जो आर्थिक रुप से कमजोर है. ऐसे में यह सरकारी योजना किसान से लेकर पशुपालक और ग्रामीण युवाओं के लिए सही विकल्प साबित हो सकती है, जिसके तहत मध्य प्रदेश सरकार किसानों को 60% तक सब्सिडी प्रदान कर रही है.

कैसे करें योजना में आवेदन?

अगर आप इस सरकारी योजना का फायदा उठाना चाहते हैं. यानी की आवेदन करने का विचार बना रहे हैं तो आप अपने जिले के पशुपालन विभाग या संबंधित सरकारी कार्यालय से संपर्क कर योजना में आसानी से अप्लाई कर सकते हैं. साथ इन जरुरी दस्तावेजों को कर लें तैयार जिनमें शामिल है- आधार कार्ड बैंक खाता निवास प्रमाण पत्र इन कागजों के बना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Madhya Pradesh Animal Husbandry Goat Farming Subsidy 60 Percent Application Process Published on: 05 August 2026, 04:24 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News