1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM Kisan 24th Installment: अक्टूबर से पहले निपटा लें ये 3 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है ₹2,000 की अगली किस्त

PM Kisan Update: पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और अब सरकार इस सरकारी योजना के तहत किसान बहन और भाइयों को 23 किस्तों को लाभ मिल चुक है. ऐसे में किसानों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की कब सरकार यह किस्त जारी करेंगी, लेकिन किस्त जारी होने से पहले इन 3 कामों को जल्द कर लें पूरा…

KJ Staff
KJ Staff
farmer
पीएम किसान योजना अपडेट (Image Source-AI generate)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना का लाभ लेने वाले करोड़ों किसान बहन और भाइयों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है कि अब योजना का लाभ लाभार्थियों को अगले 5 वर्षों तक मिलेगा. इसी के चलते किसानों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की सरकार कब यह किस्त जारी करेंगी, क्योंकि पूराने पैर्टन के मुताबिक 24वीं किस्त जारी होने का समय पूरा हो गया है. ऐसे किसानों को मन में कई सवाल आ रहे हैं, लेकिन किसान किस्त जारी होने से पहले इन 3 कामों को झट से पूरा कर लें वरना 24वीं किस्त की राशि में आ सकती है रुकावट.

ई-केवाईसी जल्द पूरी करें

अगर आप इस सरकारी योजना के लाभार्थी है और अभी तक आपने ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, तो जल्द ही पूरा कर लें, क्योंकि अभी ऐसे कई किसान है, जो इस सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करवाई है. इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना अनिवार्य कर दिया है. ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक यह काम पूरा नहीं किया है, तो घबराएं नहीं जल्द ही अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर भी बायोमेट्रिक के माध्यम से ई-केवाईसी करा ले और योजना की 24वीं किस्त का पैसा बिना रुकावट पाएं.

बैंक खाते को आधार और DBT से लिंक रखें

पीएम किसान योजना की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती है. ऐसे में यह जरूरी है कि आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो और उसमें DBT सक्रिय हो. 

यदि बैंक खाते में नाम, आधार या अन्य जानकारी में कोई त्रुटि है या NPCI मैपिंग पूरी नहीं हुई है, तो भुगतान सफल नहीं हो पाएगा. इसलिए किसान अपने बैंक में जाकर आधार लिंक और DBT की स्थिति एक बार जरूर जांच लें.

लैंड सीडिंग या भू-सत्यापन कराएं

पीएम किसान योजना के तहत अब भूमि सत्यापन (Land Seeding) भी जरूरी प्रक्रिया बन गई है. इसमें किसान की कृषि योग्य जमीन का रिकॉर्ड सरकारी पोर्टल पर सत्यापित किया जाता है. यदि पीएम किसान पोर्टल पर आपके स्टेटस में Land Seeding – No दिखाई दे रहा है, तो आपको जल्द से जल्द अपने ब्लॉक, तहसील या कृषि विभाग कार्यालय में जाकर आवश्यक दस्तावेज जमा कराए. इसके बाद सत्यापन पूरा होने के बाद ही आपके खाते में अगली किस्त का पैसा भेजा जाएगा.

घर बैठे कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त आने की संभावना है या नहीं, तो कुछ मिनटों में ऑनलाइन स्टेटस देख सकते हैं. इस प्रकार-

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

  • होम पेज पर Know Your Status या Beneficiary Status विकल्प चुनें.

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.

  • मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी भरें.

  • स्क्रीन पर आपका पूरा रिकॉर्ड दिखाई देगा.

  • यहां e-KYC, Aadhaar Linking, Land Seeding और भुगतान की स्थिति आसानी से देख सकते हैं.

कब जारी होगी 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है कि कब सरकारी इस किस्त को जारी करने का ऐलान करेंगी. अगर पिछले पैर्टन पर नजर डालें तो योजना की 24वीं किस्त का पैसा लाभार्थियों के खातों में अक्टूबर के महीने में नवरात्रि या फिर दशहरा के समय जारी किया जा सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment Complete These 3 Important Tasks Before October PM Kisan Scheme News Published on: 05 August 2026, 05:16 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News