1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

बारिश में नमक और मसालों में नहीं घुसेगी नमी, अपनाएं ये 3 आसान देसी ट्रिक्स

Monsoon Kitchen Tips: बरसात के मौसम में हर घर में नमी होने के कारण मसाले खराब होने की परेशानी का सामना हर किसी को करना पड़ता है. मसालों में सीलन आने के कारण उनका स्वाद भी चला जाता है. ऐसे में अगर आप इस परेशानी का हल चाहते हैं, तो इन 3 टिप्स को अपनाएं..

KJ Staff
kitchen
बारिश में नमक और मसालों में नहीं घुसेगी नमी अपनाएं यह टिप्स (Image Source-AI generate)

बरसात का मौसम जितना राहतभरा होता है उतनी ही अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है. यानी इस बारिश के मौसम में हवा में नमी अधिक बढ़ जाती है और इसका सीधा असर घर की रसोई पर पड़ता है. इस मौसम में नमी-सीलन आने की वजह से रसोईघरों में रखें मसालों लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा और नमक खराब हो जाते हैं और मसालों में फंगस लग जाती है. ऐसे में अगर आप मसालों को खराब होने से बचाना चाहते हैं, तो इस तरह से स्टोर करें.

आइए आगे की कड़ी में जानें मसालों को स्टोर करने के इन आसान 3 टिप्स के बारे में विस्तारपूर्वक-

1. चावल के दाने: अगर आप की रसोई में नमी आने के कारण मसाले खराब होने की समस्या को झेल रहे हैं, तो ऐसे में आप नमक या फिर मसालों के डिब्बों में कच्चे चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे मसालों में नमी की समस्या से छुटकारा आसानी से मिल सकता है.

उपयोग- मसालों के कंटेनर में अगर नमी आ रही है तो जल्द ही एक चम्मच कच्चे चावल को मसाले के डिब्बों में डाल दें. ऐसा करने से चावल मसालों की नमी को सोख लेंगे और मसाले खराब भी नहीं होंगे और मसालों का स्वाद भी बना रहेगा.

2. साबुत लौंग- बारिश के मौसम सब की रसोई में नमी-सीलन की समस्या होने के कारण घरों में रखे मसाले खराब हो जाते हैं और ऐसे में लोगों को तलाश होती देसी नुस्खों की कैसे वह घर बैठ इस परेशानी का हल निकाले. इस परेशानी का हल है 4-5 साबुत लौंग जो इस बारिश के मौसम में मसालों को सुरक्षित रख सकती  है.

उपयोग- अगर मसालों के डिब्बों में सीलन आ रही है तो ऐसे में मसालों को फेंक नहीं बल्कि मसालों के कंटेनर में साबुत लौंग को डाल दें जिससे मसाले में कीड़े भी नहीं होंगे और नमी भी नहीं आएंगी, क्योंकि लौंग की तेज गंध मसाले की नमी सोखने के अलावा, कीड़े भी नहीं पड़ने देती.

3. एयरटाइट कंटेनर- अगर आप अपनी रसोई में मसालों को स्टोर कर रहे हैं, तो इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें की जिन डिब्बों में आप मसाले रखें उनकी ढक्कन टाइट हो ताकि बाहर की हवा डिब्बों के अंदर न जा सकें और अक्सर गलत डिब्बे के चुनाव में ही मसालों में नमी की समस्या देखने को मिलती है.

उपयोग-  जब आप अपनी किचन में मसाले स्टोर करें तो हमेशा इस बात का जरुर ख्याल रखें कि स्टोर कंटेनर को हमेशा सूखी जगह पर रखें और साथ ही मसालों को निकालते वक्त सूखे चम्मच का उपयोग करें और उन्हें गैस या सिंक के पास रखने से बचें. ऐसा करने से आप के मसाले का स्वाद खराब भी नहीं होगा और खुशबू भी बरकरार रहेगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Monsoon Kitchen Tips Keep Salt and Spices Fresh Dry Kitchen Hacks Published on: 07 August 2026, 03:34 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News