देश में इस समय मानसून का सीजन चल रहा है और ऐसे में किसानों के मन में यह सवाल है कि वह किस फसल की खेती करें, जिसमें कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकें. ऐसे में फूलों की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है, क्योंकि फूल एक ऐसी फसल है, जिसकी मांग 12 महीने बनी रहती है. चाहे शादी हो या फिर पूजा अनुष्ठान हर जगह फूलों की मुख्य रुप से जरुरत होती है. ऐसे में फूलों की खेती किसानों के लिए आमदनी का बड़ा जरिया बन सकती है.
किन किसानों को मिलेगा योजना का फायदा?
सरकार राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत इस सरकारी योजना का लाभ देश का हर किसान उठा सकता है, लेकिन सरकार ने इस सरकारी योजना के तहत छोटे, सीमांत, अनुसूचित जाति-जनजाति और महिला किसानों के लिए विशेष छूट दें रही है. साथ ही अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करने की सोचत रहे हैं, तो इन बातों पर जरुर दे ध्यान-
इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिनके पास 5 से 10 साल के रजिस्टर्ड लीज एग्रीमेंट यानी किराये की जमीन होगी या फिर अपनी खुद की जमीन तभी वह इस योजना में पात्र माने जाएंगे.
फूल की खेती पर कितना मिलेगा अनुदान?
अगर किसान आप फूलों की खेती करने का मन बना चुके हैं, तो आपको बता दें कि इस सरकारी योजना के तहत सरकार फूलों की खेती पर लगभग 50 प्रतिशत तक भारी अनुदान प्रदान करेंगी. साथ ही सरकार ने फूलों की किस्मों के आधार पर ही किसानों को अनुदान दिया जाएगा इस प्रकार-
-
अगर किसान भाई कंदीय या कट फ्लावर्स की खेती करते हैं, तो इसकी लागत करीबन 150000 रुपये प्रति हेक्टेयर तक आता है, जिस पर सरकार लगभग किसानों को 75000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है.
-
इसी प्रकार गेंदे जैसे नॉर्मल खुले फूलों की खेती पर किसान लगभग 20000 रुपये से लेकर 40000 तक अनुदान प्राप्त कर सकते हैं.
आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है?
अगर आप इस सरकारी योजना का लाभ उठाकर फूलों की खेती करने की सोच रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले इन जरुरी दस्तावेजों को जरुर तैयार कर लें-
-
पहचान पत्र
-
आधार कार्ड
-
बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
-
जमीन की खसरा-खतौनी या जमाबंदी
-
निवास प्रमाण पत्र
-
मोबाइल नंबर
-
पासपोर्ट साइज फोटो
इस सरकारी योजना में आवेदन करने के लिए यह दस्तावेज होना अनिवार्य है.
योजना में कैसे करें आवेदन?
अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस सरकारी योजना में शामिल होने के लिए अपने राज्य के डीबीटी हॉर्टिकल्चर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सरकारी अनुदान का फायदा उठा सकते हैं और अपनी आय में वृद्धि कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments