1. Home
  2. मौसम

दिल्ली, यूपी, बिहार समेत IMD ने 22 से अधिक राज्यों में बारिश और कई इलाकों में बाढ़ आने का अलर्ट किया जारी..

Weather News: अगस्त का महीना चल रहा है और इस दौरान मौसम अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है कई इलाकों में तेज बारिश तो कहीं आंधी-तूफान ऐसे में कई इलाकों के लिए मानसून का मौसम आफत बन गया है. इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने 12-14 अगस्त के दौरान 22 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है..

KJ Staff
weather
दिल्ली, यूपी, बिहार समेत IMD ने 22 से अधिक राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी (Image Source-AI generate)

देशभर में मानसून ने आफत मचाई हुई है और इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश होने के कारण असम और करेल में भी बाढ़ आने से लोगों के लिए कई परेशानियां खड़ी हो गई है. उनको अपने घरों को छोड़कर दूसरे जगह पर पलायन करने पर मजबूर होना पड़ गया है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग IMD ने 12-14 अगस्त, के दौरान ओडिशा समेत कई राज्यों में तेज बारिश होने कीव संभावना जताई है. आइए आगे जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल..

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

जुलाई की शुरुआत और अगस्त की शुरुआत में पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश ने अपना कहर ढाया हुआ है. यानी की इन इलाकों में लगातार बारिश होने के साथ-साथ लोगों को भूस्खलन जैसी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है. इसी दौरान मौसम विभाग ने 10 से 16 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड के ज़्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है और उत्तराखंड में 10-16 अगस्त पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी, पूर्वी राजस्थान में 13-14 अगस्त में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है.

यूपी, पंजाब, हरियाणा में  भारी बारिश की संभावना

दिल्ली-NCR समेत यूपी में तेज बारिश का होने का सिलसिला जारी है. ऐसे  में इन इलाकों के लोगों को आवाजाही करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग IMD ने इस दौरान  हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 10-11 और 13 अगस्त तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 14-15 अगस्त पूर्वी उत्तर प्रदेश. वहीं, 13-15 अगस्त  पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने आशंका जताई है.

अगले 5 दिनों इन राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

देशभर में मौसम जिस तरह से बार-बार करवट बदल रहा है. ऐसे में लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 5 दिनों इन इलाकों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है, जिनमें -मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा,अरुणाचल प्रदेश, असम मेघालय, बिहार,  महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, और तेलंगाना यह सभी क्षेत्र शामिल है और मौसम 

पूर्वानुमान के अनुसार इन इलाकों में 10–16 अगस्त के दौरान बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान और भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है.

इन इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान बाढ़ अलर्ट जारी

देशभर में जिस तरह से बारिश ने आफत मचाई हुई है. इस दौरान कई इलाकों में बाढ़ जैसी संभावना बढ़ गई है. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग IMD ने आज यानी की 11 अगस्त को अचानक बाढ़ का जोखिम (FFR) पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में नीचे बताए गए मौसम संबंधी उप-क्षेत्रों के कुछ वॉटरशेड और आस-पास के इलाकों में अचानक बाढ़ का जोखिम कम से मध्यम रहने की संभावना है, जिनमें-

  • पूर्वी राजस्थान बारां, बूंदी, झालावाड़ और कोटा जिले.

  • पश्चिमी मध्य प्रदेश – आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी जिले.

  • हिमाचल प्रदेश - मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिले.

  • उत्तराखंड-अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले.

  • इन सभी इलाकों में बाढ़ आने की पूरी संभावना है. इसकी के चलते IMD ने इन इलाकों के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Alert Heavy Rain Delhi-Up Bihar Flood Warning Several Areas Published on: 11 August 2026, 10:48 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News