1. Home
  2. मौसम

बिहार, यूपी समेत 25 से अधिक राज्यों में मानसून का कहर, IMD ने तेज बारिश होने की चेतावनी की जारी..

Weather Update: देशभर में मौसम करवट लेता हुआ नजर आ रहा है. दिल्ली-NCR में तेज बारिश के बाद फिर एक बार उमस भरी गर्मी ने दस्तक दे दी है. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने 12 और 18 अगस्त तक ओडिशा समेत 25 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. चलिए आगे जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल..

KJ Staff
weather
बिहार, यूपी समेत 25 से अधिक राज्यों में मानसून का कहर (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR में मौसम अपने रंग बदलता नजर आ रहा है. कुछ दिनों तक तेज बारिश के बाद लोगों को फिर से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे मे लोगों को बस यह उम्मीद है कि बारिश कब होगी. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 12 से 18 अगस्त के बीच हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-NCR समेत 25 से अधिक राज्यों में तेज झमाझम बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

भारतीय मौसम विभाग IMD के मुताबिक आज दिल्ली-NCR में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे राजधानी के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. ऐसे में IMD के अनुसार दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33°C-35°C और 24°C–26°C के बीच रहने की आशंका है.

उत्तर-पश्चिम इलाकों में बारिश का अलर्ट

पहाड़ी इलाकों में अगस्त के महीने की शुरुआत से ही बारिश का दौर शुरु हो गया था. ऐसे में इन इलाकों के लोगों को भूस्खलन, बिजली गिरने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. इसी के चलते भारतीय मौसम विभाग IMD ने 12 से 18 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद के ज़्यादातर इलाकों में और 13 से 18 अगस्त के बीच उत्तराखंड में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है और इलाके के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

वही, 14-15 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में 15 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14-18 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 12-13 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में ज़्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान अलर्ट

मध्य भारत में मौसम विभाग के अनुसार मौसम खराब होने की पूरी संभावना है. IMD के अनुसार 12-14 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के ज़्यादातर इलाकों में और 12-18 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के ज़्यादातर इलाकों में बारिश होने के साथ-साथ कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी है. ऐसे में इन क्षेत्र के लोग घरों से बाहर जाते वक्त सावधानी बरतें.

अगले 5 दिनों इन इलाकों में तेज बारिश का कहर जारी रहेगा

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार पूर्वी भारत से पूर्वोत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के इन इलाकों जिनमें बंगाल,सिक्किम, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, और नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा,महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना इन सभी क्षेत्रों में 12-18 अगस्त तक तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Monsoon Heavy Rain Alert 25 States Bihar-Up Imd Warning Heavy rainfall Published on: 13 August 2026, 10:00 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News