1. Home
  2. ख़बरें

LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी अपडेट! जल्द ही कराएं LPG e-KYC, जानें ई-केवाईसी कराने की आखिरी तिथि..

LPG e-KYC Deadline: अगर LPG गैस सिलेंडर उपभोक्ता है और अभी तक आपने अपने कनेक्शन का Aadhaar-based e-KYC प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, तो आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है और आपकी सिलेंडर मिलने में अड़चने आ सकती है. आगे जानें क्या है e-KYC कराने की अंतिम तारीख..

KJ Staff
lpg gas
LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी अपडेट (Image Source-AI generate)

देश में ऐसे LPG गैस सिलेंडर उपभोक्ता है, जिन्होंने अभी तक Aadhaar-based e-KYC की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है. ऐसे में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सख्त नियम उपभोक्ताओं के लिए जारी कर दिए है. अगर कोई उभोक्ता LPG गैस सिलेंडर का फायदा उठा रहा है और अभी तक अपने कनेक्शन का Aadhaar-based e-KYC पूरा नहीं किया है, तो इसे टालना आपके लिए महंगा पड़ सकता है. ऐसे में इस काम को जल्द ही पूरा करें और अंतिम तारीख का बिल्कुल भी इंतजार नहीं करें.

Indian Oil ने ग्राहकों को क्या भेजा अलर्ट?

Indian Oil ने अपने सभी उपभोक्ताओं को भेजे संदेश में e-KYC पूरा करने की अपील की है. संदेश के मुताबिक, घरेलू दर पर LPG सिलेंडर पाने के लिए e-KYC जरूरी है. कंपनी ने ग्राहकों को यह प्रक्रिया घर बैठे IndianOil ONE App के जरिए पूरी करने के अलावा डिलीवरी पर्सन या अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर की मदद से e-KYC कराने का विकल्प भी दिया है. ऐसे में ग्राहक अगर इस अपील को अनदेखा करते हैं, तो उनके गैस कनेक्शन को भी रद्द किया जा सकता है.

घर बैठे कैसे करें LPG e-KYC?

LPG कंपनियों ने ग्राहकों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया उपलब्ध कराई है. हालांकि अलग-अलग कंपनियों के ऐप में विकल्पों का स्थान अलग हो सकता है कुछ इस प्रकार-

  • सबसे पहले Indane Gas के ग्राहक IndianOil ONE App डाउनलोड करके अपने LPG कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करें

  • इसके बाद OTP के जरिए मोबाइल नंबर सत्यापित करने के बाद LPG अकाउंट को एक्सेस करना होगा. कुछ मामलों में कनेक्शन लिंक करने के लिए 16 अंकों की LPG ID की जरूरत पड़ सकती है.

  • इसके बाद My Profile सेक्शन में जाकर e-KYC विकल्प चुनें और Aadhaar-based face authentication के लिए सहमति देने के बाद Face Scan या Capture Face विकल्प पर आगे बढ़ें.

  • अब लाभार्थी AadhaarFaceRD ऐप को कैमरे की अनुमति दे और स्क्रीन पर दिए निर्देशों के अनुसार फेस स्कैन पूरा करने के बाद e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

e-KYC नहीं कराया तो क्या होगा?

LPG लाभार्थियों के पास 16 अगस्त की समयसीमा को लेकर Indian Oil की ओर से भेजे गए संदेश में कहा गया है कि e-KYC पूरा नहीं करने वाले ग्राहक e-KYC होने तक घरेलू दर पर सिलेंडर पाने के पात्र नहीं रहेंगे. ऐसे में ग्राहकों को LPG की कीमत को लेकर अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ सकता है.

हालांकि LPG की कीमतें समय-समय पर सरकार और तेल विपणन कंपनियों के निर्णय के अनुसार बदलती रहती हैं. इसलिए e-KYC न कराने को लेकर किसी ग्राहक पर हमेशा के लिए commercial LPG rate लागू होने की बात मानने के बजाय कंपनी के आधिकारिक निर्देशों को देखना जरूरी है.

e-KYC कराने की क्या है आखिरी तारीख?

अगर आपको Indian Oil या अपनी LPG कंपनी की ओर से e-KYC का संदेश मिला है, तो इसे नजरअंदाज न करें. मोबाइल ऐप से प्रक्रिया पूरी करने में समस्या आने पर डिलीवरी पर्सन या LPG distributor की सहायता ली जा सकती है. साथ ही उपभोक्ता 16 अगस्त की समयसीमा से पहले Aadhaar-based e-KYC पूरा कर लेने वरना सिलेंडर डिलीवरी में अटकले आ सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Lpg Gas Consumers Complete e-kyc Soon Deadline For Aadhaar-based e-KYC Published on: 13 August 2026, 02:46 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News