1. Home
  2. ग्रामीण उद्योग

Petrol Pump Business: कितने रुपये में खुलता है पेट्रोल पंप, कितनी होती है कमाई? जानें आवेदन प्रक्रिया और क्या है पात्रता..

How to Open Petrol Pump: आजकल जिस तरह से आए दिन पट्रोल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है क्या आपने कभी सोचा है. अगर आप पेट्रोल पंप बिजनेस की शुरुआत करते हैं, तो सालाना करोड़ों की इनकम आसनी से कर सकते हैं. आइए जानिए इस बिजनेस की शुरुआत कैसे कर सकते हैं कितना प्रॉफिट कमा सकते हैं..

KJ Staff
petrol pump
कितने रुपये में खुलता है पेट्रोल पंप, कितनी होती है कमाई? (Image Source-AI generate)

देश में जिस तरह से गाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है उसी तरह से पेट्रोल की कीमत भी यानी की लगातार पेट्रोल की मांग बढ़ती जा रही है. ऐसे में अगर आप पेट्रोल पंप बिजनेस शुरु करने के सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. चाहे शहर हो या फिर ग्रामीण इलाके हर जगह पेट्रोल-डीजल की मांग आसमान छू रही है. इस शानदार बिजनेस की शुरुआत करने के लिए बस आपके पास पैसा और खुद की जमीन होनी चाहिए फिर क्या आप इस करोबार को शुरु आसानी से कर सकते हैं.

पेट्रोल पंप खोलने में कितना खर्च आएगा?

अगर आप पेट्रोल पंप बिजनेस की शुरुआत करते हैं, तो इसका कोई फिक्सड खर्च नहीं होता है यानी कुल लागत लोकेशन, जमीन, आउटलेट पर ही निर्भर करती है.ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आपको खुद यह जानकारी देगी की इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए कितना पैसा अरेंज करना है और कुल कितना खर्च आएगा. साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां के हिसाब से पेट्रोल पंप में इतना खर्च आ सकता है-

  • अगर आप गांव या कस्बों में पेट्रोल पंप खोल रहे हैं तो  20 लाख रुपए का खर्च आ सकता है.

  • अगर आप शहरों में इस बिजनेस की शुरुआत करते हैं तो 40 से 50 लाख रुपए या उससे ज्यादा का खर्च भी आ सकता है.

पेट्रोल पंप बिजनेस शुरु करने के लिए क्या पात्रता चाहिए?

अगर आप पेट्रोल पंप बिजनेस शुरु कर अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो इस करोबार की शुरुआत करने के लिए आपको भारतीय नागरिक होना जरुरी है. साथ ही आवेदनकर्ता की उम्र 21 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. एजुकेशन मिनिमम 10वीं पास होनी अनिवार्य है और सबसे अहम बात आवेदनकर्ता अगर इस बिजनेस की शुरुआत शहर में कर रहा है तो उसके पास 800 से 1200 वर्ग मीटर (Square Meter) जमीन होनी चाहिए.

वहीं, गांवों के लिए 1200 से 1600 वर्ग मीटर जमीन होना बेहद जरुरी है तभी आप इस बिजनेस की शुरु कर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.

पेट्रोल पंप खोलने के लिए कैसे अप्लाई करें?

पेट्रोल पंप बिजनेस के लिए आवेदन करना इतना आसान नही है. इसके लिए सबसे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनी (OMC) जैसे इंडियन ऑयल (HPCL) से डीलरशिप लेनी होती है और इस प्रक्रिया के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आपकी जगह का सर्वे करेंगी. इसके बाद उन स्थान के लिए विज्ञापन जारी किया जाता है और आवेदन केवल उन्हीं स्थानों के लिए स्वीकृत होता है.

पेट्रोल पंप से कितनी होगी आमदनी?

अगर आपने पेट्रोल पंप खोलने का मन बना लिया है तो यह बिजनेस आपके लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है यानी की तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल पंप मालिकों को हर लीटर पर कमीशन दिया जाता है. अगर दिल्ली की बात करें तो यंहा एक लीटर पेट्रोल बेचने पर पंप मालिक को करीब 4.40 रुपए का कमीशन मिलता है. ऐसे में अगर पेट्रोल पंप से 5,000 लीटर पेट्रोल बिकता है तो कुल मिलाकर एक दिन में आपकी इनकम 22,000 रुपए तक हो सकती है. यानी की इस बिजनेस से आसानी से रोजाना 15,000 रुपये तक अच्छा मुनाफा हो सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: How to Open Petrol Pump Business Cost Earnings Application Process Eligibility Published on: 13 August 2026, 12:03 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News