1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

एलोवेरा के 3 चमत्कारी फायदे जानें, ऐसे करें इसका सही इस्तेमाल

Aloe Vera Benefits: आज के समय में लोग कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं और कई दफा उसके ऐसे रिजल्ट मिलते हैं कि लोगों का इन प्रोडक्ट्स से विश्वास उठ जाता है. इसी को देखते हुए लोगों का रुझान नेचुरल चीजों की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिनमें एलोवेरा लोगों के लिए पहला विकल्प बनके उभरा है, जिसके इस्तेमाल से काफी फायदे देखने को मिले हैं.

KJ Staff
aloe vera
एलोवेरा के 3 चमत्कारी फायदे (Image Source-AI generate)

आज के समय में लोग केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स से दूरी बनाकर नेचुरल और आयुर्वेदिक चीजों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसलिए बाजारों में एलोवेरा की मांग तेजी से बढ़ रही है. एलोवेरा का उपयोग त्वचा को मॉइस्चराइज करने, रुखापन कम करने के लिए भी इस चमत्कारी पौधे के जेल का इस्तेमाल किया जाता है. चलिए आगे इस लेख में जानते हैं चेहरे पर एलोवेरा लगाने के चमत्कारी फायदों के बारे में विस्तारपूर्वक-

मुहांसे और दाग धब्बों से मिलेंगा छुटकारा

आजकल मुहांसे और दाग धब्बे जैसी समस्या हर उम्र के लोगों में देखने को मिल ही जाती है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल होता है कि चेहरे पर ऐसी कौन-सी चीज इस्तेमाल करें, जिससे इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकें. ऐसे में एलोवेरा जेल चेहरे के लिए रामबाण साबित हो सकता है. अगर आप जेल का इस्तेमाल रोजाना करते हैं, तो आपको 1 हफ्ते के अंदर चेहरे में फर्क नजर आने लगेगा.

झुर्रियां होने पर भी लाभकारी

झुर्रियों की समस्या होना एक बेहद ही आम परेशानी है और ऐसा तब होता हैं. अगर कोई व्यक्ति जरुरत से ज्यादा सोचता है या फिर बढ़ती उम्र में भी लोगों के चेहरे पर झुर्रियां आना आम बात है. ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह एलोवेरा जेल का चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं, तो धीरे-धीरे झुर्रियां कम होना शुरु हो जाती है, जिससे स्कीन हेल्दी भी हो जाती है.

पिगमेंटेशन की समस्या के लिए बेहद लाभकारी

पिगमेंटेशन (Pigmentation) तब होती है जब त्वचा में मेलानिन (Melanin) नामक पिगमेंट की मात्रा बढ़ जाती है. ऐसा होने पर इससे त्वचा पर काले या भूरे रंग के धब्बे और पैच बन जाते हैं और ऐसा स्कीन पर तब होता है, जब मेलानिन का उत्पादन बढ़ा देती है.

इसके अलावा, हार्मोन में बदलाव होने के कारण भी यह समस्या देखने को मिल जाती है. यानी की गर्भावस्था या गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से हार्मोन असंतुलन के कारण मेलास्मा (Melasma) होता है, जिससे पिगमेंटेशन की समस्या देखने को मिल जाती है.

कैसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल?

आजकल हर घर में एलोवेरा के पौधे देखने को मिल जाते हैं. ऐसे में एलोवेरा का जेल घर पर ही निकालकर स्टोर किया जा सकता है. साथ ही अगर आपके घरों में एलोवेरा नहीं है, तो घबराने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है. एलोवेरा जेल मार्किट में भी ये आसानी से मिल जाता है और इसे आप इन तरीकों से रोजाना उपयोग कर सकतेी है-

  • अगर आप चेहरे पर इंस्टेंट निखार चाहते हैं तो इसमें नींबू के रस और शहद में मिला कर हफ्ते में 2 बार इस जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • अगर आप कील मुहांसों से परेशान है तो दही में एक चम्मच में एलोवेरा जेल मिलाकर अपने चहरे पर लगाएं और 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसी तरह अगर आप रोजाना अपने चेहरे पर एलोवेरा का इस्तेमाल करते रहेंगे तो धीरे-धीरे कील मुहांसों की परेशानी जड़ से खत्म हो जाएंगी.

  • आपके चेहरा बहुत ज्यादा रुखा हो रहा है तो आप एक चुटकी नीम का पाउडर एलोवेरा जेल में डालकर मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Aloe Vera 3 Miraculous Benefits and How to Use beauty Tips Published on: 27 July 2026, 05:34 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News