1. Home
  2. ख़बरें

PM Kisan Yojana Update: इन किसानों की 24वीं किस्त होगी होल्ड, जानें क्या है कारण..

PM Kisan Yojana Update: पीएम किसान योजना का देशभर के करोड़ों किसान भाइयों को लाभ मिल रहा है. अब तक सरकार इस योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है. ऐसे में हर किसान की नजर है 24वीं किस्त पर और मन मे सवाल है कि किन गलतियों से अटक सकती है किस्त. आइए आगे इस लेख में जानें..

KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना की इन किसानों की 24वीं किस्त होगी होल्ड (Image Source-AI generate)

देश के अन्नदाताओं के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका फायदा देशभर के करोड़ों किसान भाइयों को मिल रहा है. इन्हीं में एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जिसके तहत किसानों को सरकार की ओर से सालान 6 हजार रुपये की मदद दी जाती है. यह राशि किसानों के खातों में 2000 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजे जाते हैं. अब तक सरकार इस योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है और करोड़ों किसानों की नजर टिकी है योजना की 24 किस्त पर, लेकिन इसी बीच कुछ किसान इस राशि से वंचित रह सकते हैं. इसके पीछे है ये 3 कारण. चलिए आगे पढ़ें.

1. e-KYC प्रक्रिया का पूरा नहीं होना

पीएम किसान योजना के ऐसे कई लाभार्थी है, जिन्होंने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है. इसी को देखते हुए सरकार ने किसानों से अपील की है कि वह जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा करें, क्योंकि सरकार ने e-KYC योजना से जुड़े सभी किसान बहन-भाइयों के लिए अनिवार्य कर दिया है. इस दौरान अगर कोई किसान अपनी  e-KYC पूरी नहीं करवाता है, तो उसकी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को होल्ड में डाला जा सकता है.

2. भू-सत्यापन न करवाना

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त अटकने की दूसरी वजह यह है कि भूमि का सत्यापन यानी लैंड सीडिंग का न होना. ऐसे में आपके मन में यह सवाल होगा की भूमि का सत्यापन की जानकारी कहां से लें. ऐसे में किसान भाई पीएम किसान स्टेटस में Land Seeding वाले ऑप्शन को जाकर चेक कर सकते हैं. अगर उनके पीएम किसान स्टेटस में Land Seeding वाले ऑप्शन में NO शो हो रहा है, तो समझ जाएं की 24वीं किस्त में रुकावट आ सकती है.

बैंक अकाउंट से आधार लिंक और DBT एक्टिव न होना

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो आपको इस बात की पूरी जानकारी जरुरी होगी की सरकार योजना की राशि किसानों के खातों में DBT यानी की  डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए किसानों के खातों में भेजी जाती है, जिसके लिए किसानों का खाता बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना बेहद ही आवश्यक है. ऐसे में अगर आपका खाता आधार से सीडेड नहीं है या फिर उसमें डीबीटी की सुविधा चालू नहीं है, तो इस दौरान आपकी किस्त का पैसा होल्ड किया जा सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Yojana 24th-installment these Farmers Payment on Hold Reason PM Kisan Yojana Update Published on: 27 July 2026, 11:40 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News