1. Home
  2. ख़बरें

मछली पालन से होगी अच्छी कमाई! सरकार दे रही ₹7 लाख तक की सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ

Subsidy On Fish Farming: आज के समय में किसान खेती करने के अलावा, मछली पालन की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं, क्योंकि यह एक ऐसे बिजनेस जिसमें कम लागत में तगड़ा मुनाफे होने की अधिक संभावना होती है. इसी क्रम में बिहार सरकार समस्तीपुर जिले के किसान 70% तक अनुदान दें रही है.

KJ Staff
fish farming
मछली पालन से होगी अच्छी कमाई (Image Source-AI generate)

बिहार सरकार किसानों के लिए कई सरकारी योजना चला रही है और अभी हाल ही में बिहार के समस्तीपुर के किसानों के लिए बड़ी खबर आ रही है कि सरकार मछली पालन करने के लिए 70% तक भारी अनुदान प्रदान कर रही है, जिसकी मदद से किसान कम लागत में मछली पालन शुरु कर बढ़ा मुनाफा कमा सकते हैं. चलिए आगे जानते हैं योजना में किसको मिलेगी कितनी सब्सिडी.

योजना में किन सुविधाओं पर मिलेगा लाभ?

अगर आप जिला मत्स्य कार्यालय के तहत इस सरकारी योजना में शामिल होते हैं, तो इसके तहत कई सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिनमें तालाब निर्माण,शेड निर्माण, ट्यूबवेल, पंपसेट, जैसी कई सुविधाओं का फायदा इस सरकारी योजना के तहत उठा सकते हैं. साथ ही इस योजना की खास बात यह है कि जिन किसानों के पास खेती की जमीन नहीं वह लीज पर भी जमीन लेकर इस सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं.

किसकों कितना मिलेगा अनुदान?

अगर आप किसान है और इस सरकारी योजना में शामिल होने की सोच रहे हैं तो बता दें कि सरकार वर्गों के हिसाब से अनुदान प्रदान करेंगी. यानी की अगर आप एससी, एसटी और ईबीसी कैटेगरी में आते हैं, तो इस योजना के तहत मछली पालन के लिए 70% तक अनुदान मिलेगा. यानी की लगभग किसानों को मछली पालन के लिए 7 लाख की सब्सिडी की छूट दी जाएगी. इस सरकारी मदद से किसान भाई अपनी आमदनी में भी इजाफा कर सकते हैं.

जरुरी दस्तावेज क्या होंगे?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और इसमें आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो इस सभी जरुरी दस्तावेजों को जल्द ही तैयार कर लें, जिनमें शामिल है- आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जमीन के कागजात या लीज समझौता और बैंक विवरण. आप इन जरुरी कागजों की मदद से ही योजना का लाभ उठा सकते हैं.

योजना में कैसे करें आवेदन?

अगर आप खेती-बाड़ी करने के साथ मछली पालन करने की सोच रहे हैं और योजना में आवेदन करने के लिए इच्छुक है, तो ऐसे में आप इसमें आवेदन करने के लिए आप बिहार फिशरीज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसके बाद वेबसाइट पर ‘पैकेज योजना’ का विकल्प को चुनकर आवेदन की पूरी प्रक्रियाओं को पूरा कर इस योजना में शामिल हो सकते हैं और भारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Fish Farming Subsidy up to 7 lakh Bihar government Scheme Apply Online Published on: 24 July 2026, 03:08 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News