1. Home
  2. मौसम

मानसून का तांडव! IMD ने 20 से अधिक राज्यों में अगले 5 दिनों तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट किया जारी..

Weather News: कल दिल्ली-NCR में तेज बारिश से तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला. राजधानी के लोग कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे थें, लेकिन कल की बारिश ने कुछ तो राहत दी. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 5 दिनों के लिए 20 से अधिक राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है..

KJ Staff
weather
IMD ने 20 से अधिक राज्यों में अगले 5 दिनों तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट किया जारी (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR से लेकर यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में मानसून दस्तक देगा और इन इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 5 दिनों तक  उत्तर-पश्चिम भारत सहित कई हिस्सों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. साथ ही इस हफ़्ते के ज़्यादातर समय में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

कल दिल्ली-NCR में झमाझम तेज बारिश ने राजधानी के मौसम का मिजाज बदल दिया. आज भी राजधानी में सुबह से बादल छाए हुए है और हवाओं का चलना जारी है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने आज सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है और दोपहर से शाम के बीच भी कई जगहों पर बहुत हल्की बारिश होने की चेतावनी दी है. ऐसे में दिल्ली में अधिकतम तापमान 33°C–35°C और न्यूनतम तापमान 26°C–28°C के बीच रहने की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी इलाकों में लगातार तेज बारिश होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान 13-19 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड में व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में इन इलाकों के लोगों घरों से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें.

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मानसून ने कहर बरपा रखा है और इसी के चलते कई राज्यों में बाढ़ जैसा खतरा बन गया है. इस दौरान मौसम विभाग IMD ने उत्तर-पश्चिम भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 14-17 अगस्त तक व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है.

अगले 5 दिनों भारत के इन हिस्सों में बारिश का कहर

भारत के कई हिस्सों में मानसून की बारिश से हालात बेहद ही गंभीर हो गए है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 14-19 अगस्त तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार,ओडिशा, झारखंड, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Imd Heavy Rain Thunderstorm Alert 20 States Next 5 Days Published on: 14 August 2026, 10:14 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News