आज के समय में किसानों के लिए कृषि यंत्र उनकी खेती करने का सबसे बड़ा जारिया बन गए है. ऐसे में अगर किसान भाई कृषि यंत्र खरीद करने की सोच रहे हैं, तो उनके पास है सुनहरा अवसर. हरियाणा सरकार राज्य के किसानों को कृषि यंत्र की खरीद करने पर प्रदान कर रही है 50% तक भारी अनुदान. इस सरकारी योजना की मदद से किसान आसानी से ट्रैक्टर या फिर अन्य कृषि यंत्र की खरीद कर खेती के घंटों के कामों को चुटकियों में खत्म कर सकते हैं.
योजना में शामिल होने के लिए क्या पात्रता है?
अगर आप इस सरकारी योजना का लाभ उठाने की सोच रहे हैं, तो आपको योजना की पात्रता और शर्तों को पूरा करना होगा, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण कार्य है 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण होना. इसके अलावा, किसान इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि आवेदन करते दौरान आप पहचान पत्र, आधार कार्ड अथवा अन्य वैध पहचान पत्र, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और ट्रैक्टर की वैध आरसी सभी दस्तावेजों को तैयार कर रख लें.
कैसे होगी मशीन खरीद?
अगर आप इस योजना में शामिल होने के लिए आवेदन करने की सोच चुके हैं, तो इस बात को अच्छे से समझ लिजिए की किसान ऑनलाइन परमिट जारी होने के बाद चयनित होने के बाद ही विभाग द्वारा अधिकृत निर्माता या डीलर से ही संबंधित कृषि यंत्र खरीद सकेंगे और इस कृषि यंत्रों की मदद से खेती के कामों को आसान बना आय में वृद्धि होने के साथ- साथ उत्पादन भी अच्छा प्राप्त कर सकेंगे.
किन कृषि यंत्रों पर किसानों को मिलेगा अनुदान?
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) 2026-27 के तहत हरियाणा सरकार किसानों को 50 प्रतिशत कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान प्रदान कर रही है, जिसके अर्तंगत किसानों को इन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी की छूट-
-
सुपर एसएमएस
-
हैप्पी सीडर
-
सुपर सीडर
-
स्ट्रॉ चॉपर
-
श्रेडर और मल्चर
-
रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ
-
जीरो टिल सीड ड्रिल
-
स्ट्रॉ बेलर और रेक
-
क्रॉप रीपर
-
ट्रैक्टर माउंटेड लोडर
इन सभी कृषि यंत्रों पर राज्य सरकार किसानों को अनुदान प्रदान करेंगी, जिससे किसानों के लिए खेती से जुड़े कामों को करना होगा आसान.
अंतिम तिथि और कहां करें आवेदन?
अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और यह जानना चाहते हैं कि इस सरकारी योजना में अप्लाई कैसे करें. आप इस योजना में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से योजना में आवेदन कर सकते हैं.
साथ ही सरकार ने राज्य के किसान भाइयों से यह अपील की है कि वह अगर इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो वह जल्द ही योजना के लिए पंजीकरण करवाएं अन्यथा अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 के बाद किसी भी किसान भाई का आवेदन स्वीकृत नहीं होगी.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments