1. Home
  2. मौसम

दिल्ली-NCR में लू का कहर! दक्षिण में भारी बारिश, IMD ने 10 से अधिक राज्यों में जारी किया हीटवेव अलर्ट

Weather Update: देश के कई हिस्सों में लगातार मौसम करवट लें रहा है. कहीं झमाझम बारिश तो कहीं तेज भीषण गर्मी का कहर. मौसम विभाग IMD ने अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में लू चलने की चेतावनी जारी की है, तो आइए इस लेख में जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम..

KJ Staff
weather
IMD ने 10 से अधिक राज्यों में जारी किया हीटवेव अलर्ट (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR में मौसम में कोई बदलाव नहीं हो रहा है और लगातार तापमान का पारा ऊपर चढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों का सफर करना और घरों से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो गया है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान भीषण लू चलने की आशंका जताई है. वहीं, केरल और तमिलनाडु में कुछ अलग-अलग स्थानों पर IMD ने भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका जताई है. ऐसे में इन इलाकों के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

अरुणाचल प्रदेश,नागालैंड, मणिपुर कई स्थानों में भारी बारिश 

पूर्वोत्तर भारत में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यानी की इन इलाकों में मानसून दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग IMD ने 27 मई को अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना  जताई है. 

28–31 मई के दौरान असम और मेघालय और 25, 26, 30 और 31 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इसके अलावा, 25 मई को अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर, और 25–27 मई के दौरान असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मई के आखिरी हफ्ते में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मौसम विभाग IMD ने 28 और 29 तारीख को हिमाचल प्रदेश में 28 से 31 मई तक उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक चलने की संभावना है, साथ ही कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में तेज़ हवाओं की चेतावनी

मैदानी इलाकों में तेज गर्मी का कहर जारी है और  इलस दौरान मौसम विभाग IMD ने अलर्ट जारी किया है कि 30 और 31 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश और 28 तथा 29 मई को राजस्थान में कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (गति   60-70 किमी प्रति घंटे तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

दक्षिण इलाकों में भारी बारिश की संभावना

दक्षिण इलाकों में मौसम यूर्टन ले सकता है. यानी की इन क्षेत्रों में बारिश की छिटपुट बूंदे मौसम का तापमान बदल सकती है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने  26 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 30-31 मई को केरल और माहे में 25, 30 और 31 मई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (जिनकी गति 40–50 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है) साथ ही इन इलाकों में कुछ अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि और भारी बारिश होने की संभावना है.

भारत के किन इलाकों में लू अलर्ट जारी?

भारतीय मौसम विभाग IMD ने भारत के इन राज्यों में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया है-

  • 25–28 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चलने की बहुत अधिक संभावना है. वहीं, 26 और 27 मई को पंजाब के कुछ हिस्सों में, और 25–27 मई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भीषण लू चलने की आशंका है.

  • 25–28 मई के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की बहुत अधिक संभावना है. वहीं, 25–27 मई के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है.

  • 25–30 मई के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की बहुत अधिक संभावना है. वहीं, 25–28 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की आशंका है.

  • 25–29 मई के दौरान मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की बहुत अधिक संभावना है और 25–28 मई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है.

  • 25–29 मई के दौरान विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चलने की बहुत ज़्यादा संभावना है.

  • 25–28 मई के दौरान छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू चलने की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Heatwave Havoc Delhi Ncr Heavy Rain South Imd IMD Issues Heatwave Alert 10 states Published on: 26 May 2026, 11:43 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News