1. Home
  2. मौसम

IMD Alert: नौतपा के बीच बदलेगा मौसम! 22 से ज्यादा राज्यों में बारिश-आंधी अलर्ट और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News: दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर-पश्चिमी भारत में लगातार गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है. घर से बाहर निकलना बेहद ही मुश्किल हो गया है और बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 7 दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की आशंका जताई है.

KJ Staff
weather
मौसम विभाग ने 22 से ज्यादा राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट किया जारी (Image Source-AI generate)

मई का महीना खत्म होने को हैं और मौसम में कोई बदलाव नहीं देखने को नहीं मिल रहा है. तेज भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. दिल्ली से यूपी तक तो हालात इतने बुरे हैं कि लोगों का घर से बाहर आना-जाना बेहद ही मुश्किल हो गया है. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में, तथा अगले 3–5 दिनों तक पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है. चलिए आगे जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है और भीषण गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग IMD ने संभावना जताई है कि राजधानी में दोपहर तक कुछ बादल छा सकते हैं. कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है. पूरे दिन तेज़ सतही हवाएँ लगातार चलती रहेंगी, जिनकी रफ़्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे के बीच रहेगी, और दोपहर से शाम के बीच, बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की आशंका है, जिसके साथ गरज, बिजली चमकना, धूल भरी आँधी और तेज़ सतही हवाएँ 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से, और कभी-कभी 60 किमी प्रति घंटे तक के झोंकों के साथ चल सकती हैं. इस दौरान दिल्ली में, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 43°C से 45°C और 29°C से 31°C के बीच रहने की उम्मीद है.

अरुणाचल प्रदेश, मेघालय सहित अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश

पूर्वोत्तर भारत में मई के आखिरी हफ्ते में मौसम यूर्टन लेने वाला है. मौसम विभाग IMD के अनुसार 24–26 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में 24–29 मई के दौरान असम और मेघालय में 24, 25, 29 और 30 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है और बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं जिनकी गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुँचने की भी संभावना भी जताई है.

दक्षिण इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण भारत में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग IMD ने 24–28 मई के दौरान, केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ, भारी बारिश होने की आशंका जताई है. इस दौरान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 24–27 मई के दौरान और तेलंगाना में 24–30 मई के दौरान भी ऐसी ही स्थितियाँ रहने की उम्मीद जताई है.

पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में तूफानी हवा कहर

पूर्वी भारत में मौसम विभाग ने मौसम खराब होने की आशंका जताई है. इस दौरान 24–30 मई के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 24–28 मई के दौरान बिहार में, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (जिनकी गति 40–70 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है) के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है. यानी की इन इलाकों में तूफानी हवाओं का चलना जारी रहेगा.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पहाड़ी इलाकों में IMD ने मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की है. इस दौरान जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश इन इलाकों में 24-30 मई तक गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ, कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है. 

इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में 24 मई को और हिमाचल प्रदेश में 29 मई को कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है.

पंजाब, हरियाणा और यूपी में हल्की बारिश की संभावना

उत्तर-पश्चिमी भारत में भीाषण गर्मी का प्रकोप जारी है. इस बीच मौसम विभाग IMD ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की चेतावनी दी है. यानी की 28–30 मई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25–29 मई के दौरान और राजस्थान में 24-30 मई के दौरान भी ऐसी ही स्थितियाँ कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाएँ चलने की भी संभावना जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Alert Weather Change Nautapa rain thunderstorm strong winds 22 states Published on: 25 May 2026, 12:59 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News