1. Home
  2. मौसम

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? यूपी से बिहार समेत 22 से ज्यादा राज्यों में बारिश मचाएगी आफत, IMD ने जारी किया अलर्ट..

Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर करवट लें ली है और आसमान को काले बादलों ने घेर लिया है. इस दौरान सुबह से कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच मौसम विभाग IMD ने अगले 5 दिनों तक कई इलाकों में झमाझम बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया है.

KJ Staff
weather
आज का मौसम कैसा रहेगा (Image Source-AI generate)

देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने आफत मचाई हुई है. असम में इतनी बारिश हो रही है कि लोगों को पलायन करना पड़ रहा है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग IMD ने 22 से अधिक राज्यों में मूसलाधार झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है. IMD का अनुमान है कि इस दौरान कई राज्यों में लोगों को व्यापक बारिश का सामना करना पड़ सकता है. चलिए आगे जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेंगा मौसम?

आज दिल्ली-NCR में हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है और सुबह से मौसम सुहावना है. इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार राजधानी में आज आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है. सुबह से दोपहर तक ज़्यादातर जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है. शाम और रात के समय कई जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है और कुछ इलाकों में मध्यम बारिश की आशंका है और इस दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C–34°C और 23°C–25°C के बीच रहने की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? 

पहाड़ी इलाकों में मानसून दस्तक दें चुका है और इस दौरान इन इलाकों में तेज बारिश का होना जारी है. कई क्षेत्रों में भूस्खलन हो रहा है. ऐसे में इन इलाकों के लोगों के लिए और परेशानी खड़ी हो गई है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश और आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी दी है. ऐसे में इन क्षेत्रों के लोग घरों से बाहर जाते वक्त सावधानी बरतें.

यूपी, हरियाणा और राजस्थान में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 27 जुलाई और 1-2 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30-31 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच पश्चिमी राजस्थान में और 27-28 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में इन इलाकों के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है.

भारत के इन क्षेत्रों में व्यापक बारिश की चेतावनी जारी

भारतीय मौसम विभाग IMD ने 28 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान भारत के कई हिस्सों में व्यापक बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है और इस दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी इन सभी इलाकों में व्यापक से व्यापक बारिश और आंधी-तूफान और तेज हवा चलने की भी IMD ने संभावना जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Delhi-NCR Weather Today Rain Alert 22 States Up-Bihar Imd Weather Update Published on: 28 July 2026, 10:20 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News