यूपी सरकार राज्य में पशुपालन करने के लिए किसानों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित कर रही है, ताकि राज्य के किसान और पशुपालक स्वदेशी गायों का पालन करें और डेयरी व्यवसाय की शुरुआत कर अपनी इनकम में इजाफा कर सकें. इसी के चलते प्रदेश सरकार लखीमपुर खीरी जिले के पात्र किसानों को नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के तहत 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक का अनुदान प्रदान कर रही है, ताकि दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकें.
स्वदेशी गाय किन नस्लों के पालन पर मिलेगा अनुदान?
यूपी सरकार जिले के किसानों को पशुपालन विभाग के माध्यम स्वदेशी गाय के पालन के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि जिले के किसान इस सरकारी योजना का लाभ आसानी से उठा सकें और वह इस योजना से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें.
इसके अलावा, योजना के तहत इन स्वदेशी नस्लों पर अनुदान किसानों और पशुपालकों को दिया जाएगा, जिनमें साहीवाल, गिर, थारपारकर, हरियाणा समेत अन्य स्वदेशी नस्लों की गायों को भी शामिल किया गया है.
कौन कर सकता है योजना में आवेदन?
-
अगर आप सरकारी योजना में इच्छुक हो और आवेदन करना चाहते हैं. ऐसे में योजना के तहत आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए.
-
किसान या फिर पशुपालक के पास 10 - 25 गायों की डेयरी का अनुभव होना चाहिए.
-
इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान, पशुपालक के पास गायों के खड़े होने और चारे के लिए खुद की भूमि या कम से कम 7 साल का रजिस्टर्ड लीज होना बेहद ही जरुरी है.
-
इसके अलावा, इस बात का पशुपालक और किसान भाई जरुर ख्याल रखें की 3 वर्ष का पशुपालन का अनुभव प्रमाण पत्र भी योजना के लिए आवश्यक है.
कितना मिलेगा अनुदान?
यूपी सरकार ने किसानों के लिए यह सरकारी योजना इसलिए लागू की है, ताकि इस सरकारी योजना के माध्यम से किसान दुग्ध व्यवसाय से जुड़ अपनी इनकम में बड़ा इजाफा कर सकें. साथ ही बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार जिले के किसानों को इस योजना के तहत करीबन 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है.
कैसे करें योजना में आवेदन?
अगर आप यूपी के लखीमपुर जिले के किसान या पशुपालक है तो तभी आप इस सरकारी योजना में आवेदन कर सकते हैं. साथ ही बता दें कि इस सरकारी योजना में इच्छुक आवेदक नंद बाबा दुग्ध मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकता है और इस योजना का लाभ उठा सरकारी सब्सिडी प्राप्त कर सकता है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments