1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

हरी, पीली या लाल कौन-सी शिमला मिर्च है सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद? जानिए तीनों रंगों का पूरा पोषण अंतर

Capsicum Benefits : अगर आप शिमला मिर्च को खाना पसंद करते हैं और बिना शिमला मिर्च आपका कुछ नहीं चलता. ऐसे में यह खबर आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है. आज हम इस लेख में जानने की कोशिश करेंगे की सेहत के लिए कौन से रंग की शिमला मिर्च का सेवन काफी लाभकारी होता है.

KJ Staff
Capsicum
हरी, पीली या लाल कौन-सी शिमला मिर्च है सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद (Image Source-AI generate)

आजकल जिस तरह से बिमारियां फैल रही है उसी को देखते हुए लोग अपने खान-पान को लेकर काफी सावधानी बरतने लगे हैं. ऐसे में बाजारों में भी कई ऐसी अलग-अलग रंग की सब्जियां आ रही है, जैसे- लाल, पीले और हरे रंग की शिमला मिर्च जिनकी कीमत भी अधिक होती है, लेकिन ऐसे में हर  किसी के मन में यह सवाल आता है कि किस रंग की शिमला मिर्च सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है. चलिए आगे इस लेख में जानें.

लाल शिमला मिर्च

लाल शिमला मिर्च को पूरा पकने के बाद ही इसकी तुड़ाई की जाती है. साथ ही इस शिमला मिर्च का सेवन करने का यह फायदा होता है कि अधिक समय पकने तक इसमें पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है. यह कारण है कि इसे तीनों रंगों में पोषण की दृष्टि से सबसे बेहतर माना जाता है. साथ ही लाल शिमला मिर्च में बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं. 

पीली शिमला मिर्च

पीली शिमला मिर्च भी स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. इसका स्वाद हरी शिमला मिर्च की तुलना में ज्यादा मीठा होता है और यह लाल शिमला मिर्च की तुलना में कम पकी हुई अवस्था में होती है.

पीली शिमला मिर्च में विटामिन सी और कई एंटीऑक्सीडेंट यौगिक पाए जाते हैं. एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव में भूमिका निभाते हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के सामान्य स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, जो लोग सलाद, रोस्टेड सब्जियों या हल्के मीठे स्वाद वाली शिमला मिर्च पसंद करते हैं, उनके लिए पीली शिमला मिर्च एक अच्छा विकल्प हो सकती है. 

हरी शिमला मिर्च

हरी शिमला मिर्च को पकने से पहले ही इसकी तुड़ाई कर दी जाती है. यही कारण है कि इसका स्वाद लाल और पीली शिमला मिर्च की तुलना में थोड़ा अलग होता है. इसमें हल्का कड़वापन रहता है और प्राकृतिक शुगर की मात्रा भी कम होती है और कैलोरी की मात्रा भी कम होती है. ऐसे में अगर इस हरी शिमला मिर्च को आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपको भरपूर मात्रा में फाइबर मिलेगा, जिससे आपका पाचन स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

आखिर कौन-सी शिमला मिर्च खानी चाहिए?

अगर पोषण की बात करें तो लाल शिमला मिर्च में पकने के कारण कुछ पोषक तत्व अधिक मात्रा में मिल सकते हैं. वहीं, पीली शिमला मिर्च स्वाद और पोषण का अच्छा संतुलन देती है, जबकि हरी शिमला मिर्च कम कैलोरी और फाइबर के कारण रोजमर्रा की डाइट के लिए उपयोगी विकल्प हो सकती है.

इसलिए किसी एक रंग को ही सबसे बेहतर मानने के बजाय तीनों रंगों की शिमला मिर्च को अपनी डाइट में शामिल करना ज्यादा बेहतर हो सकता है. 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Capsicum Health Benefits Nutrition Green Yellow red Nutritional Differences Published on: 29 July 2026, 02:41 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News