भारत देश में खेती बड़े पैमाने पर की जाती है और इस दौरान किसान कई प्रकार की फसलों की खेती करते हैं. ऐसे में केंद्र सरकार भी किसान बहन-भाइयों के लिए कई सरकारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है पीएम किसान योजना जिसका लाभ देशभर के किसान को मिल रहा है. अब तक सरकार योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है. ऐसे में किसानों के मन में दो सवाल सामने आ रहे हैं कब योजना की 24वीं किस्त जारी होगी और क्या बटाई पर खेती करने वाले किसानों को मिलेगा योजना का लाभ? तो चलिए आगे जानें इन सवालों के जवाब.
पीएम किसान योजना की कितनी किस्त हो चुकी है जारी?
सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पीएम किसान योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत किसानों को सालाना सरकार की ओर से 6 हजार रुपये की मदद दी जाती है 2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रुप में जिसका लाभ देश के करोड़ों किसान भाइयों को मिल रहा है. साथ ही बता दें कि सरकार ने इस सरकारी योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 में की थी और इस दौरान अब किसानों को इंतजार है 24वीं किस्त का की सरकार यह राशि कब जारी करेंगी.
क्या बटाईदार किसानों को मिलती है PM किसान की किस्त?
पीएम किसान योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने इसलिए की ताकि इस सरकारी योजना के तहत किसानों को थोड़ी आर्थिक मदद मिल सकें. इसी के चलते कुछ किसानों के मन में यह सवाल आ रहा है कि बटाईदार किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं, तो आपको बता पीएम किसान योजना की पात्रता है कुछ इस तरह से हैं-
-
इस सरकारी योजना का लाभ उन पात्र किसान भाइयों को ही मिलेगा जिनके पास कृषि योग्य जमीन है.
-
अगर कोई किसान दूसरे व्यक्ति की जमीन पर बटाई के आधार पर खेती करता है, लेकिन उसके नाम पर कोई कृषि भूमि दर्ज नहीं है, तो केवल खेती करने के आधार पर उसे पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
अगली किस्त पाने के लिए ये 2 जरुरी काम पूरा करें
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपको योजना का लाभ मिल रहा है, तो इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि योजना का लाभ पाने के लिए किसानों के लिए जरुरी है कि वह जल्द ही 24वीं किस्त पाने के लिए e-KYC की प्रक्रिया को पूरा करें.
इसके अलावा, बैंक खाते से संबंधित जानकारी सही होना और DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने की व्यवस्था सक्रिय होना भी महत्वपूर्ण है. इन दोनों काम को समय रहते किसान जल्द ही पूरा करें लें वरना आपकी 24वीं किस्त में अटकले आ सकती है.
24वीं किस्त कब जारी होगी?
पीएम किसान योजना के तहत सरकार किसानों के खातों में योजना की किस्त की राशि सरकार चार महीनों के अंतराल में किसानों के खातों में भेजती है. अब तक किसानों को योजना की 23 किस्तों का लाभ मिल चुका है और अब किसानों की नजर टिकी है योजना की 24वीं किस्त पर जिसकों लेकर सरकार ने अभी तक कोई अपडेट नहीं दी है. इसी के चलते अगर हम किस्त जारी पैर्टन पर डालें तो किसानों को 24वीं किस्त का लाभ अक्टूबर में मिल सकता है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments