1. Home
  2. मौसम

Weather Update: देशभर में मानसून का जोर, 3 अगस्त तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली को लेकर भी चेतावनी

Weather News: दिल्ली-NCR में लगातार बारिश होने के कारण सड़कों पर जलभराव होने के कारण आवाजाही में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मॉनसून की बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक होने की आशंका जताई हैं.

KJ Staff
weather
3 अगस्त तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Image Source-AI generate)

जुलाई के महीने में तेज झमाझम बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है. इस दौरान लोगों को तेज भीषण गर्मी से तो राहत मिली है पर कई परेशानियां भी खड़ी कर दी है सड़कों पर पानी का भराव हो गया है और इसी के चलते लोगों को आवाजाही में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच मौसम विभाग IMD ने दिल्ली से यूपी तक में व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है, तो चलिए आगे जानें देशभर के मौसम का मिजाज.

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर रहेगा जारी

उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक व्यापक बारिश देखने को मिल सकती है.

 

वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 28 से 31 जुलाई तथा 2-3 अगस्त के दौरान कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 28 जुलाई से 3 अगस्त के बीच बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28-30 जुलाई और 2-3 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है.

इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में भी 30 जुलाई से 3 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

मध्य भारत में भारी बारिश का अनुमान

मध्य भारत में भी मानसून का प्रभाव देखने को मिलेगा. IMD के अनुसार विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 जुलाई से 1 अगस्त तक, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 जुलाई से 2 अगस्त तक व्यापक बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. 28 से 30 जुलाई के दौरान विदर्भ में भी आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 29 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की स्थिति बन सकती है.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बारिश का असर

पूर्वी भारत में भी मानसून सक्रिय रहने वाला है. पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार झारखंड में 28-29 जुलाई और 1-3 अगस्त के दौरान बारिश हो सकती है, जबकि बिहार में 31 जुलाई से 3 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है.

वहीं, ओडिशा में 28-30 जुलाई और 3 अगस्त को बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, झारखंड और ओडिशा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ मौसम खराब होने की आशंका है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. असम और मेघालय में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 29 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान बारिश का असर देखने को मिलेगा.

पूर्वोत्तर राज्यों में 28 जुलाई से 1 अगस्त तक कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की स्थिति बन सकती है.

महाराष्ट्र और गुजरात में भी भारी बारिश की चेतावनी

पश्चिम भारत में कोंकण और गोवा में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार मध्य महाराष्ट्र में 28 जुलाई से 1 अगस्त और मराठवाड़ा में 28-31 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. गुजरात क्षेत्र में 28 जुलाई तथा 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच बारिश होने का अनुमान है.

महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. खास तौर पर 31 जुलाई को गुजरात क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है.

दक्षिण भारत में भी बारिश का सिलसिला जारी

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी मानसून सक्रिय रहेगा. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है. तेलंगाना में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी 28 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं की संभावना है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में 28 जुलाई और 30-31 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Monsoon Weather Update Heavy Rain Alert Several States till August 3 Published on: 29 July 2026, 10:08 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News