1. Home
  2. ख़बरें

Solar Pump Subsidy: किसानों के लिए बड़ी राहत! सोलर पंप पर मिल रही 90% तक सब्सिडी, जानें आवेदन प्रक्रिया

Solar Pump Subsidy Update: भारत को कृषि प्रधान देश कहां जाता है और आज भी देश में ऐसे कई परिवार है, जो कृषि पर ही निर्भर है. इसी के चलते किसानों की सिंचाई और बिजली से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए सरकार सोलर पंप पर भारी अनुदान प्रदान कर रही है. आइए आगे जानें योजना के बारे में पूरी जानकारी..

KJ Staff
solar pump
सोलर पंप पर मिल रही 90% तक सब्सिडी (Image Source-AI generate)

देश की कृषि को बेहतर बनाने के उद्देश्य के साथ सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है, ताकि इन सरकारी योजनाओं की मदद से किसान अपनी खेती की लागत घटा सकें और मुनाफा बढ़ा सकें. इसी के चलते सरकार ने पीएम कुसुम योजना 2026 की शुरुआत जिसके तहत सरकार सोलर पंप लगाने पर किसानों को 90% तक भारी अनुदान प्रदान कर रही है. सोलर पंप की मदद से किसान बिना बिजली कटौती की चिंता किए खेतों की सिंचाई कर सकते हैं. वहीं, डीजल पर होने वाला खर्च भी काफी हद तक कम किया जा सकता है. 

योजना में कितनी मिलेगी सब्सिडी की छूट?

अगर आप भी इस सरकारी योजना कीे लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले इस बात को अच्छे से जान लीजिए की PM-KUSUM योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से वित्तीय मदद मुहैया कराई जाती है. साथ ही इस सरकारी योजना के तहत कई जगहों पर सोलर पंप की लागत पर 60% तक सरकारी सहायता का प्रावधान बताया जाता है, जबकि कुछ विशेष राज्य योजनाओं या श्रेणियों में यह सहायता 90% तक पहुंच सकती है. इसलिए योजना में अप्लाई करने से पहले कृषि या नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की आधिकारिक जानकारी जरुर प्राप्त करें.

सोलर पंप कितनी कीमत पर मिलने की संभावना?

बड़े खेतों के हिसाब से कुछ किसान भाई अपने खेतों में ज्यादा सिंचाई क्षमता की जरूरत वाले 7.5 HP से 10 HP तक के सोलर पंप लगवाते हैं, जिनकी कीमत पंप की क्षमता और उपकरणों के अनुसार ज्यादा हो जाती है. ऐसे में  PM-KUSUM योजना के तहत मिलने वाला अनुदान किसानों की लागत घटा सकता है. यानी की अनुमान के अनुसार, पात्रता और लागू सब्सिडी के आधार पर किसान की हिस्सेदारी ₹85,000 से ₹1.15 लाख के आसपास हो सकती है.

PM-KUSUM योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

PM-KUSUM योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होती. इसलिए किसान को सबसे पहले अपने राज्य में योजना लागू करने वाली संबंधित एजेंसी की जानकारी प्राप्त करें. इसके बाद किसान अपने राज्य के कृषि विभाग, नवीकरणीय ऊर्जा विभाग या संबंधित सरकारी पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी ले सकते हैं. PM-KUSUM योजना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए किसान pmkusum.mnre.gov.in पोर्टल पर भी जानकारी प्राप्त कर योजना में आसानी से अप्लाई कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kusum Yojana Solar Pump Subsidy 90 Percent Know Price Application Process Published on: 29 July 2026, 01:41 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News