यदि आपका सपना सरकारी शिक्षक बनने का है, तो इस खबर के जरिए हम आपका शिक्षक बनने का सपना पूरा कर सकते हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं, जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2022 है.
पदों का विवरण (UP TGT PGT recruitment 2022 post details)
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने कुल 4163 पदों पर आवेदन मांगे हैं, जिसमें टीजीटी के 3539 तथा पीजीटी के 624 पद शामिल है,
टीजीटी (TGT) में निम्न विषयों के लिए भर्तीयां निकाली है:-
इंग्लिश- 557 पद
हिन्दी- 557 पद
साइंस- 540 पद
गणित- 533 पद
सोशल साइंस- 383 पद
संस्कृत- 291 पद
होम साइंस- 179 पद
फिजिकल एजुकेशन- 170 पद
आर्ट- 148 पद
कॉमर्स- 38 पद
म्यूजिक- 23 पद
एग्रीकल्चर- 47 पद
बायोलॉजी- 50 पद
उर्दू- 13 पद
संगीत वादन- 10 पद
पीजीटी (PGT) विषयों के लिए भर्तीयां
हिन्दी- 85 पद
नागरिक शास्त्र- 35 पद
फिजिक्स- 40 पद
केमिस्ट्री- 39 पद
बायोलॉजी- 50 पद
भूगोल- 52 पद
गणित- 22 पद
अंग्रेजी- 76 पद
सोशियोलॉजी- 24 पद
इतिहास- 21 पद
शिक्षाशास्त्र- 10 पद
साइकोलॉजी- 12 पद
आर्ट- 14 पद
कॉमर्स- 14 पद
होम साइंस- 6 पद
उम्र सीमा (UP TGT PGT recruitment 2022 age limit)
शिक्षकों के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीवार की उम्र 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए.
शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification UP TGT PGT recruitment 2022)
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ पास बीएड (B.ed) की डिग्री भी होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया (selection process UP TGT PGT recruitment 2022)
इन पदों पर उम्मीवार का चयन लिखित परीक्षा (Written Test) और साक्षात्कार(interview) के माध्यम से किया जाएगा.
आवेदन शुल्क (application charge UP TGT PGT recruitment 2022)
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य (GEN) और ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवार को 750 रुपए, जबकि ईडब्ल्यूएस (EWS) और एससी(SC) वर्ग के उम्मीदवार को 450 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा, तो वहीं एसटी (ST) श्रेणी को 250 रुपए शुल्क देना है.
हम व्हाट्सएप पर हैं! कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मोबाइल में पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप से जुड़ें.
Join on WhatsAppहमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.
Subscribe NewslettersLatest feeds
-
Gardening
Home Gardening: इस मानसून घर को हरियाली से भर दें, लगाएं ये टॉप 3 खूबसूरत पौधे
-
Lifestyle
खाना पकाने के लिए कौन सा तेल है बेहतर? जानिए तिल और सरसों के तेल में क्या है बड़ा अंतर
-
Farm Activities
अरबी की खेती से होगी डबल कमाई! पत्तों और कंद बेचकर कमा सकते हैं ₹1.25 लाख, कैसे यहां जानें..
-
News
बिना ज्यादा निवेश शुरू करें डेयरी या पोल्ट्री बिजनेस, सरकार देगी 50 लाख तक की सब्सिडी
-
News
चावल का बिजनेस शुरू करने का शानदार मौका! इस योजना के तहत मशीनरी पर मिलेगी 35% सब्सिडी, जानिए आवेदन प्रक्रिया
-
Weather
IMD Forecast: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
-
Farm Activities
मक्का की टॉप 3 किस्में! इस खरीफ सीजन इन किस्मों की खेती कर पाएं तगड़ा उत्पादन..
-
News
किसानों के लिए सुनहरा अवसर! मछली पालन शुरु करें और पाएं 60% तक सब्सिडी, जानें योजना के बारे में सबकुछ
-
News
गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार देगी बीज उत्पादन पर भारी सब्सिडी की छूट. पूरी खबर पर नजर डालें..
-
News
मक्का किसानों के लिए खुशखबरी! अब ₹174 वाला हाइब्रिड बीज मिलेगा केवल ₹74 में, यहां जानें कैसे मिलेगा सब्सिडी का लाभ