1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

पीएम किसान की 25वीं किस्त कब होगी जारी? जानें संभावित तारीख और जरूरी अपडेट

PM Kisan News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लगभग देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. सरकार अब तक इस योजना की 24 किस्तें जारी कर चुकी है और अब लाभार्थियों की नजर है योजना की 25वीं किस्त पर की कब सरकार यह किस्त जारी करेंगी. आगे जानें कब मिलेगा 25वीं किस्त का पैसा…

KJ Staff
KJ Staff
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

देश के किसानों के लिए सरकार कई ऐसी सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. इन्हीं में एक सबसे कल्याणकारी योजना पीएम किसान है, जिसका लाभ देश के करोड़ों किसान भाई उठा रहे हैं. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की मदद दी जाती है. अब तक लाभार्थियों के खातों में योजना की 24 किस्तों का पैसा भेजा जा चुका है. ऐसे में किसानों की नजर टिकी है 25वीं किस्त पर की कब मिलेगी यह सौगात.

PM Kisan 25वीं किस्त में कितना पैसा खातों में भेजा जाएगा?

केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी, ताकि इस सरकारी योजना की मदद से किसान भाई अपने खेती के खर्च को कम कर अपनी आमदनी में इजाफा कर सकें. साथ ही आपको बता दे कि इस योजना के तहत किसान परिवारों को हर साल 6 हजार की मदद दी जाती है. तीन किस्तों के रुप में यानी की साफ है 25वीं किस्त जारी होने पर पात्र लाभार्थियों के खाते में सरकार की ओर से 2 हजार की मदद भेजी जाएंगी.

किस्त पाने के लिए किन कामों को करना जरुरी?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और 25वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो इन कामोंं को गलती से भी अधूरा नहीं छोड़े-

  •  ई-केवाईसी पूरी कराएं.

  • आधार कार्ड को बैंक खाते से जुड़ा रखें.

  •  बैंक खाते की जानकारी सही होनी चाहिए.

  •  जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा करवाएं.

  •  साथ ही इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें की योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लाभार्थी स्टेटस को चेक करते रहें.

कब जारी होगी 25वीं किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है. अब तक किसानों को योजना की 24 किस्तों का लाभ मिल चुका है. ऐसे में लाभार्थियों की नजर है 25वीं किस्त पर की कब सरकार यह राशि जारी करेंगी, तो बता दे कि मे 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की थी. ऐसे में गुंजाइश है कि 25 किस्त किसानों के खातों में दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच आने वाले चक्र में जारी होने की संभावना है,क्योंकि सरकार की ओर से किस्त जारी करने का कोई ऐलान नहीं किया गया है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan 25th Installment Date 2027 Expected Release Date Latest Updates PM Kisan Published on: 16 November 2026, 05:07 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News