देशभर के किसान पीएम किसान योजना का फायदा उठा रहे हैं और अभी हाल ही में पीएम मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से योजना की 24वीं किस्त किसानों के खातों में जारी की थी, जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिला. ऐसे में योजना से जुड़े लाभार्थियों की नजर है पीएम किसान योजना की 25वीं किस्त पर की कब सरकार यह राशि जारी करेंगी और किस्त की सौगात मिलेगी.
इसके अलावा, लाभार्थियों में मन में यह सवाल भी है कि 25वीं किस्त का पैसा किन किसानों को मिलेगा और किसकों नहीं. चलिए आगे जानते हैं.
25वीं किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से किसान हैं पात्र?
पीएम किसान योजना का लाभ उन्हीं किसान परिवारों को दिया जाएगा जिन परिवारों ने योजना की सभी शर्तों को पूरा किया है, जो कुछ इस तरह से हैं
-
किसान परिवार के नाम पर खेती योग्य जमीन होनी चाहिए.
-
संबंधित राज्य के राजस्व रिकॉर्ड में जमीन का विवरण दर्ज होना चाहिए.
-
किसान का आधार नंबर और बैंक खाते की जानकारी सही होनी चाहिए.
-
बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और भुगतान के लिए सक्रिय रहना चाहिए.
-
किसान की ईकेवाईसी (eKYC) प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए.
-
भूमि सत्यापन यानी लैंड सीडिंग की स्थिति सही होनी चाहिए.
-
किसान योजना की अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करता हो.
किन किसानों को नहीं मिलेगी 25वीं किस्त?
पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है, वहीं दूसरी ओर कुछ श्रेणियों के किसानों को इस योजना से बाहर रखा गया है इस प्रकार
-
संस्थागत भूमि धारक यानी संस्थाओं के नाम पर कृषि भूमि रखने वाले.
-
संवैधानिक पदों पर कार्यरत या पूर्व में रहे व्यक्ति.
-
केंद्र या राज्य सरकार के मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में कार्यरत या सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी, निर्धारित अपवादों को छोड़कर.
-
आयकर का भुगतान करने वाले किसान परिवार.
-
डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पंजीकृत पेशेवर, जो पेशेवर निकायों में पंजीकृत हैं और अपना पेशा करते हैं.
-
निर्धारित सीमा से अधिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त पेंशनभोगी.
25वीं किस्त पाने के लिए ये काम तुरंत करें
अगर आप यह चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का पैसा बिना किसी रुकावट के आपके खातों में आए तो जल्द ही इन कामों को पूरा कर लें-
-
e-KYC प्रक्रिया- योजना का लाभ ऐसे कई किसान उठा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक इस काम को पूरा नहीं कराया है. ऐसे में अगर आप भी इन्हीं में से एक है, तो इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने नजदीकी नजदीकी CSC केंद्र से बायोमेट्रिक के जरिए पूरा कर सकते हैं.
-
आधार-बैंक सीडिंग- पीएम किसान योजना में ऐसे कुछ लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है. आपको बता दें कि योजना की किस्त पाने के लिए डीबीटी (DBT) सुविधा एक्टिव होना बेहद ही जरुरी है.
-
भू-लेख सत्यापन- अगर आप इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो पोर्टल पर आपकी जमीन के कागजात का सत्यापन पूरा होना चाहिए.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments