1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM Kisan: पुराना मोबाइल नंबर हो गया बंद? घर बैठे ऐसे अपडेट करें नया नंबर, जानें पूरी प्रक्रिया

PM Kisan: पीएम किसान योजना का लाभ करोड़ों किसानों को मिल रहा है और इस योजना के लाभार्थियों को कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है. ऐसे में कुछ किसान भाई ऐसे हैं, जिन्होंने हाल में अपना पुराना मोबाइल नंबर बदल लिया है. इन लाभार्थियों के मन में कई सवाल है कि कैसे नंबर चेंज करें ताकि योजना की किस्त में कोई रुकावट न आए तो. आइए इसका समाधान आगे जानें..

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

देश के करोड़ों किसान भाई पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं और अभी हाल ही में सरकार ने योजना की 24वीं किस्त का पैसा किसानों के बैंक खातों में जारी किया है. इस राहत से किसानों की थोड़ी आर्थिक मदद हो जाती है. वह इस सहायता से खाद, बीज की खरीद आसानी से कर लेते हैं, जिससे उनके खर्चों में कुछ राहत मिल जाती है, लेकिन इसी के चलते कुछ किसान ऐसे हैं कि जिन्होंने हाल में अपना पुरान मोबाइल नंबर चेंज करवाया है और वह चिंता में हैं कि कैसे खातों में पैसा आएगा, क्योंकि किसानों के मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी भेजने के साथ कई जानकारी भेजी जाती है. ऐसे में आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं. इन आसान तरीकों द्वारा.

योजना के लाभ लेने के लिए नंबर क्यों आवश्यक है?

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. साथ ही बता दे कि इस राशि का लाभ किसानों को तीन किस्तों के रुप में दिया जाता है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो आपको इस बात की भी जानकारी होगी की मोबाइल नंबर कितना जरुरी है, क्योंकि पंजीकृत मोबाइल नंबर द्वारा किसानों को योजना से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां मोबाइल के जरिए प्राप्त होती है, जैसे किस्त जारी होने का अपडेट, आवेदन की स्थिति, ई-केवाईसी से जुड़ी जानकारी. इसलिए पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए मोबाइल नंबर जरुरी है.

घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट करने का क्या तरीका है?

अगर आप घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. होमपेज पर Farmer Corner सेक्शन में उपलब्ध Update Mobile Number विकल्प को चुनें. इसके बाद मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य पहचान संबंधी विवरण दर्ज करें. अब कैप्चा भरकर Search पर क्लिक करें.

आगे पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशों के अनुसार पहचान का सत्यापन करना होगा. सत्यापन पूरा होने के बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज करें. यदि Get OTP का विकल्प दिखाई देता है, तो उस पर क्लिक करके नए नंबर पर आए ओटीपी को भरें. इसके बाद उपलब्ध Update विकल्प पर क्लिक करके प्रक्रिया पूरी करें.

पुराना नंबर बंद होने पर क्या करें?

अगर पुराना मोबाइल नंबर बंद होने के कारण ओटीपी नहीं मिल रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसी स्थिति में पोर्टल पर उपलब्ध वैकल्पिक सत्यापन विकल्प की जांच करें. ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), जनसेवा केंद्र या कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Mobile Number Update Online Change Registered Number PM Kisan Update Published on: 14 November 2026, 05:05 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News