1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं अंजीर का पानी, जानें इसे पीने के 3 फायदे

Anjeer Water Benefits: अंजीर का सेवन शरीर के लिए बेहद लाभकारी साबित होता है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व कई रोगों से दूर रखते हैं. खासकर यदि अंजीर का पानी सुबह खाली पेट पिया जाए तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद होता है.

KJ Staff
anjeer
अंजीर के पानी के फायदे (Image Source-AI generate)

अंजीर, जिसे फिग्स (Figs) के नाम से भी जाना जाता है, बेहद पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर एक महत्वपूर्ण ड्राई फ्रूट है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, आयरन, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट जैसी महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाते हैं. यह न केवल पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, बल्कि शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने से लेकर हृदय को स्वस्थ रखने तक अनेक लाभ प्रदान करता है.

अंजीर के पानी के फायदे

1. तनाव कम और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर

अंजीर का पानी किसी प्राकृतिक टॉनिक से कम नहीं है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम मानसिक तनाव को कम करने, दिमाग को शांत करने और नींद में सुधार करने में मदद करता है. यह मानसिक एकाग्रता और सोचने की क्षमता को भी मजबूत बनाता है.

2. दिल को रखता है स्वस्थ

अंजीर का पानी दिल के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है. इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम और फाइबर शरीर में सोडियम स्तर को नियंत्रित रखते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है.

3. वजन घटाने में मददगार

वजन बढ़ने की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है. अंजीर का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न होता है और वजन घटाने में आसानी होती है और इसके सेवन से कोई नुकसान भी नहीं होता है सेहत बनी रहती है, क्योंकि इस फल का इस्तेमाल आयुर्वेद में भी होता आ रहा है. इसलिए इस फल का सेवन अधिकतर लोग करना पसंद करते हैं.

कैसे बनाएं अंजीर का पानी?

  • रात को सोने से पहले 4–5 अंजीर लें.

  • उन्हें अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.

  • फिर इन्हें एक गिलास पानी में पूरी रात भिगोकर रखें.

  • सुबह उठकर इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें.

  • साथ ही भीगे हुए अंजीर को भी खा सकते हैं.

नोट- अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है जैसे- ब्लड शुगर, एलर्जी की समस्या, किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या, गर्भवती महिलाएं ये सभी लोग डॉक्टर की सलाह लेकर ही इस पानी का सेवन करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Fig Water Benefits 3 Health Benefits of Drinking Fig Water Daily Published on: 16 November 2026, 04:57 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News