1. Home
  2. पशुपालन

खेती के साथ करें ये बिजनेस, कम लागत में होगी बंपर कमाई

Fish Farming Business: आज के समय में किसान खेती करने के साथ-साथ ऐसे बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, जो कम लागत में आसानी से शुरु किया जा सकें. ऐसे में मछली पालन आपके लिए कमाई का बढ़िया जरिया सबित हो सकता है. अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा की कैसे? तो चलिए आगे जानें पूरी जानकारी…

KJ Staff
KJ Staff
fish
मछली पालन (Image Source-AI generate)

भारत के किसान भाई खेती करने के साथ-साथ ऐसे करोबार की तलाश में रहते हैं, जो कम लागत में आसानी से शुरु किया जा सकें और कुछ ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ें. ऐसे में किसानों के लिए मछली पालन एक उचित विकल्प साबित हो सकता है, जिसकी शुरुआत किसान भाई खेती करने के साथ भी कर सकते हैं और लाखों की इनकम अर्जित कर सकते हैं. साथ ही इस बिजनेस की शुरुआत ग्रामीण इलाकों में आसानी से शुरु की जा सकती है और तगड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है.

मछली पालन की शुरुआत कैसे करें?

अगर आप किसान है और आपके मन में यह सवाल है कि कैसे इस करोबार की शुरुआत करें, तो आपको बता दे कि मछली पालन की शुरुआत वैज्ञानिक तरीकों से आसानी से की जा सकती है. अगर किसान भाई ICAR के वैज्ञानिक तरीके यानी की मछली पालन के लिए तालाब की मेड़ पर सब्जियां उगाकर और तालाब में  रोहू, कतला और मृगल जैसी मछलियां का पालन करते हैं, तो अच्छी तगड़ी कमाई कर सकते हैं. इससे किसानों को डबल फायदा होगा की वह सब्जी उगाने के साथ मछली पालन से बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.

भारत में मछली करोबार कितनी तेजी से बढ़ रहा है?

भारत में मछली पालन का कारोबार तेजी से विस्तार कर रहा है. केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है. देश में मछली उत्पादन 2013-14 के 95.79 लाख टन से बढ़कर 2024-25 में 197.75 लाख टन हो गया है. यानी करीब 106 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस क्षेत्र से लगभग 3 करोड़ मछुआरे और मछली पालक जुड़े हैं. तालाबों, झीलों, नदियों और मीठे पानी के अन्य स्रोतों में अंतर्देशीय मछली पालन बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

कौन सी मछलियों का करें चुनाव?

अगर आप खेती करने के साथ-साथ मछली पालन करने की सोच रहे हैं, तो यह विकल्प आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. ऐसे में अगर आपके मन में यह सवाल आ रहे हैं कि किन मछलियों का चुनाव करें, तो आपको बता दे कि रोहू, कतला और मृगल इन नस्लों का पालन करके किसान भाई तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.

मछली पालन से कितनी होगी कमाई?

मछली पालन करोबार किसान भाइयों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और अधिकतर किसान इस बिजनेस को अपनाकर बढ़िया इनकम अर्जित कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी इस करोबार की शुरुआत करते हैं, तो 950 किलो मछली प्रति हेक्टेयर उत्पादन करके इससे करीब 1.90 लाख रुपये की कमाई आसानी से कर सकते हैं. यानी की कुल मिलाकर यह करोबार किसानों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Agriculture and Fish Farming Business For High Profits Published on: 16 November 2026, 03:23 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News