1. Home
  2. पशुपालन

पशुपालक रहें सावधान! गायों में बढ़ रहा लम्पी स्किन डिजीज का खतरा, इन देसी उपायों से रखें सुरक्षित

Lumpy Skin Disease: आज के समय में किसान खेती करने के साथ पशुपालन की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और इससे किसानों को बेहद फायदा भी हो रहा है, लेकिन जब सर्दियों का मौसम आता है, तो पशुओं में लम्पी डिजीज का खतरा बढ़ जाता है कि कैसे इस बीमारी के खतरे से पशओं को बचाएं. इन घरेलू तरीकों को अपनाकर आप अपने पशओं को इस डिजीज से बचा सकते हैं…

KJ Staff
KJ Staff
lumpy
गायों में बढ़ रहा लम्पी स्किन डिजीज का खतरा, इन देसी उपायों को अपनाएं (Image Source-AI generate)

भारत में खेती-बाड़ी के साथ किसान भाई पशुपालन की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह उनके परिवार की जीविका भी बन गई है. यानी की किसान बड़ी संख्या में गाय और भैंस पालकर दूध बेचने का व्यवसाय कर रहे हैं और बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं. इससे उन्हें नियमित आमदनी भी हो जाती है और इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है, लेकिन किसानों के लिए सबसे बड़ी परेशानी खड़ी होती है सर्दियों के मौसम में जब पशुओं को गंभीर बीमारियां अपनी चपेट में लेती है, जैसे लम्पी डिजीज जिससे पशुओं की सेहत खराब हो जाती है और इससे किसानों की इनकम पर भी फर्क पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि किसान समय रहते इस बीमारी के लक्षण पहचानें और बचाव के सही उपाय अपनाएं-

क्या है लम्पी स्किन डिजीज और कैसे फैलती है?

लम्पी स्किन डिजीज मवेशियों में होने वाली एक संक्रामक वायरल बीमारी है. यह मुख्य रूप से संक्रमित मच्छरों, मक्खियों और किलनी जैसे खून चूसने वाले कीटों के माध्यम से फैलती है. संक्रमित पशु के संपर्क में आने से भी संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. साथ ही इस बीमारी में गाय के शरीर पर छोटी-बड़ी कठोर गांठें बनने लगती हैं. शुरुआत में ये गांठें गर्दन, सिर, पीठ और पैरों पर दिखाई दे सकती हैं. धीरे-धीरे इनका आकार बढ़ सकता है. इसके अलावा पशु को बुखार आना, आंख और नाक से पानी निकलना, पैरों में सूजन, चलने-फिरने में परेशानी और दूध उत्पादन कम होना जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं.

अगर समय पर बीमारी की पहचान नहीं होती है, तो पशु की हालत गंभीर हो सकती है. इसलिए किसी भी गाय में ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए.

नीम, इमली और हल्दी से तैयार करें घरेलू मिश्रण

अगर आपके पशु इस बीमारी को झेल रहे हैं, तो लम्पी बीमारी से बचाव के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है, जैसे- नीम के पत्ते, इमली, हल्दी और फिटकरी जैसी चीजें घर के आसपास आसानी से मिल जाती हैं. इन चीजों को पानी में मिलाकर कुछ देर गर्म करने और फिर ठंडा कर ले. हालांकि, इस तरह के घरेलू मिश्रण को लम्पी बीमारी का प्रमाणित इलाज या संक्रमण रोकने का वैज्ञानिक रूप से सिद्ध तरीका नहीं माना जाना चाहिए.

पशुपालकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि बिना पशु चिकित्सक की सलाह के इस मिश्रण को बीमार गाय को पिलाना या घावों पर लगाना उचित नहीं है. खुले घावों पर गलत चीज लगाने से जलन और संक्रमण की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

पशुपालकों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए

  • नियमित सफाई करें: गायों के रहने वाली जगह को रोजाना साफ करें. गोबर, गंदा पानी और कचरा जमा न होने दें.

  • कीटों से बचाव करें: मच्छरों, मक्खियों और किलनी को नियंत्रित करने के लिए पशु चिकित्सक की सलाह से सुरक्षित कीटनाशक और रिपेलेंट का इस्तेमाल करें.

  • चूने का उचित इस्तेमाल करें: पशुशाला के फर्श और आसपास के उपयुक्त स्थानों पर चूने का इस्तेमाल स्वच्छता बनाए रखने के लिए किया जा सकता है. इसे पशुओं के शरीर या खुले घावों पर न लगाएं.

  • संक्रमित पशु को अलग रखें: अगर किसी गाय में लम्पी बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे स्वस्थ पशुओं से अलग रखें.

  • साफ पानी और संतुलित आहार दें: पशुओं को हमेशा स्वच्छ पानी और पौष्टिक चारा उपलब्ध कराएं, ताकि उनकी सेहत अच्छी बनी रहे.

  • फिनायल और ब्लीचिंग पाउडर जैसे सफाई उत्पादों का इस्तेमाल भी सावधानी से करना चाहिए. इन्हें पशुओं के शरीर, चारे या पानी के संपर्क में न आने दें. इनका उपयोग केवल निर्देशों के अनुसार खाली और सुरक्षित स्थानों पर करें.

लम्पी बीमारी से बचाव में टीकाकरण है सबसे जरूरी

पशु विशेषज्ञों के अनुसार, लम्पी स्किन डिजीज से बचाव का सबसे महत्वपूर्ण तरीका समय पर टीकाकरण है. पशुपालकों को अपने क्षेत्र के पशुपालन विभाग या पशु चिकित्सक से संपर्क करके गायों के लिए उपलब्ध टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी लेनी चाहिए.

इसके अलावा नए खरीदे गए पशुओं को कुछ समय तक अलग रखना चाहिए, ताकि किसी संभावित संक्रमण को डेयरी फार्म के दूसरे पशुओं तक पहुंचने से रोका जा सके. पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर खुद इलाज करने के बजाय डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Lumpy Skin Disease in Cows Prevention Traditional Home Remedies For Livestock Owners Published on: 17 November 2026, 12:24 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News