1. Home
  2. पशुपालन

डेयरी बिजनेस के लिए ये 3 देसी गाय की नस्लें हैं शानदार, रोजाना देती हैं 8-10 लीटर तक दूध, जानें इनकी खासियत

Best Cow Breeds: अगर आप भी अपना खुद का कोई करोबार शुरु करने की सोच रहे है, तो डेयरी बिजनेस आपके लिए मुनाफे का सौंदा साबित हो सकता है. ऐसे में गाय की इन 3 नस्लों का चुनाव करके तगड़ी कमाई कर सकते हैं. आइए आगे इस लेख में जानें कौन-सी है ये नस्लें…

KJ Staff
KJ Staff
cows
डेयरी बिजनेस के लिए ये 3 देसी गाय की नस्लें हैं (Image Source-AI generate)

आज के समय में किसान सिर्फ खेती तक ही सीमित नहीं रह गए है वह अन्य करोबारों से भी जुड़ रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी किसी मुनाफे वाले बिजनेस की तलाश में हैं, तो डेयरी फार्मिंग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यानी की किसान भाई अगर खेती के साथ गाय की इन तीन नस्लों साहीवाल गाय, गिर गाय, राठी गाय का चुनाव करते हैं, तो डेयरी करोबार की शुरुआत कर अच्छी आमदनी अर्जित कर सकते हैं. चलिए आगे जानें इन नस्लों की क्या है खासियत.

साहीवाल गाय

साहीवाल गाय को अधिक दूध देने वाली नस्लों में गिना जाता है और यह किसानों के बीच भी बेहद ही लोकप्रिय है. अगर इस नस्ल की पहचान की बात करें, तो इसका शरीर मजबूत और रंग आमतौर पर लाल या लाल-भूरा होता है. साथ ही इस नस्ल की खासियत यह है कि यह गर्म जलवायु को आसानी से सहन कर सकती है.

इसके अलावा, इस नस्ल की यह खासियत है कि इस नस्ल का पालन करके किसान औसतन प्रतिदिन 8 से 10 लीटर तक दूध प्राप्त कर सकते हैं. यानी की ये नस्ल डेयरी व्यवसाय शुरु करने के लिए उचित विकल्प साबित हो सकती है.

गिर गाय

गिर गाय गुजरात की सबसे प्रसिद्ध देसी नस्लों में से एक है. अगर इसकी पहचान की बात करें तो गिर गाय की पहचान इसका मजबूत शरीर, लंबे लटकते कान और उभरे हुए माथे से होती है और इस नस्ल की खासियत यह है कि यह गर्म मौसम में भी अच्छी तरह रह सकती है. साथ ही किसान इस नस्ल का पालन कर रोजाना औसतन 6 से 10 लीटर तक दूध प्राप्त कर सकते हैं और डेयरी करोबार आसानी से शुरु कर सकते हैं. बस एक बात का ध्यान रखें की गाय को हरा चारा, साफ पानी और उचित देखभाल की व्यवस्था का पूरा ख्याल रखें.

राठी गाय

राठी गाय की नस्ल राजस्थान के शुष्क और गर्म इलाकों में पाई जाने वाली प्रमुख देसी नस्ल के रुप में जाना जाता है. इसे विशेष रूप से राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर और आसपास के क्षेत्रों में पाला जाता है. इस नस्ल की खासियत है कि यह गर्म मौसम और कठिन परिस्थितियों में भी खुद को ढाल सकती है. साथ ही राठी गाय औसतन रोजाना 6 से 8 लीटर तक दूध देती है. सीमित संसाधनों वाले पशुपालकों के लिए यह नस्ल उपयोगी साबित हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Top 3 Indian Indigenous Cow Breeds for Dairy Business 10 Litres Milk Daily Published on: 19 November 2026, 02:29 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News