देशभर में मौसम करवट लेता नजर आ रहा है और इस दौरान कई इलाकों में लोगों को ठंड का एहसास होना शरु हो गया है. इस दौरान लोगों को हीटर की जरुरत पड़ना शुरु हो गई है. यानी की दिल्ली-NCR से लेकर कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान 19-20 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, और कुछ अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश भी होने की आशंका जताई है.
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?
दिल्ली-NCR में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं सुबह कोहरा तो दोपहर में हल्की गर्मी हो रही है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान आज सुबह के समय, ज्यादातर इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा छाया हुआ था, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा था और इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 25°C से 27°C के बीच और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने की संभावना है.
इन दक्षिणी राज्यों में 5 दिनों तक मौसम रहेगा खराब
दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में लगातार मौसम करवट ले रहा है और लोगों को ठंड का एहसास होना भी शुरु हो गया है. इस दौरान मौसम विभाग IMD ने 17 से 23 नवंबर तक केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 22 से 23 नवंबर तक लक्षद्वीप में 21 से 23 नवंबर तक तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 18 नवंबर को और 22 से 23 नवंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में कहीं-कहीं बारिश होने के साथ इन इलाकों में तूफान आने की संभावना है यानी की 100–110 किमी प्रति घंटा तक तेज हवाएं चलना जारी रहेगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इन इलाकों में कभी तेज हवा चल रही है, तो कभी हल्की बारिश हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग IMD ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21–22 नवंबर पूर्वी मध्य प्रदेश में 20–23 नवंबर और विदर्भ, छत्तीसगढ़ 18–23 नवंबर तक बारिश होने के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने संभावना है.
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, 18 नवंबर को ओडिशा में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, 19 से 21 नवंबर के दौरान ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि झोंकों के साथ यह 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 19 से 21 नवंबर के बीच बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. झारखंड में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
बिहार में भी बदलेगा मौसम
बिहार के कुछ इलाकों में 21 नवंबर को बारिश हो सकती है. वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों में भी अलग-अलग तारीखों पर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.
यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
बारिश के बीच उत्तर भारत में कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. IMD के मुताबिक, 17 और 18 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाने की संभावना है. इसके बाद 19 से 21 नवंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है. इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है.
बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं का खतरा
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 17 नवंबर से हवाओं की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में 18 नवंबर को हवा की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है और इसी दौरान IMD ने पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में भी 18 नवंबर से हवाएं 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की साथ ही मछुआरों और समुद्र में जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments