देशभर में मौसम अपने रंग लगातार बदलता नजर आ रहा है और इस दौरान कई राज्यों में हल्की बारिश की बौछार भी दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्सों में एक 'चक्रवाती तूफान' (साइक्लोनिक स्टॉर्म) में बदल सकता है. इसके बाद, 19 नवंबर की शाम तक, यह और अधिक तीव्र होकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म का रूप ले सकता है. चलिए जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है और लोगों को ठंड का एहसास होना शुरु हो गया है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का सकेंत जारी किया है और सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा रहने की संभावना है जताई है, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा भी हो सकता है. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 26°C से 28°C के बीच और न्यूनतम तापमान 13°C से 15°C के बीच रहने की उम्मीद है.
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में अगले सात दिनों तक मौसम सक्रिय रह सकता है. केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल में 16 से 22 नवंबर के बीच अलग-अलग दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, 22 नवंबर को लक्षद्वीप में भी बारिश हो सकती है.
कर्नाटक के तटीय और आंतरिक हिस्सों में 20 से 22 नवंबर के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 16 से 18 नवंबर और फिर 21 नवंबर को छिटपुट बारिश का अनुमान है. रायलसीमा में 16 से 18 नवंबर और 21 से 22 नवंबर के दौरान बारिश हो सकती है. तेलंगाना में 19 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.
किन राज्यों में रफ्तार से चलेंगी हवाएं?
दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. 19 से 20 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में गरज-चमक के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चल सकती हैं.
इसके अलावा, 16 और 17 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 और 18 नवंबर को तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.
उत्तर-पश्चिम भारत में भी बारिश के आसार
दक्षिण भारत के अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में भी मौसम बदल सकता है. 16 नवंबर को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी 16 नवंबर को बारिश हो सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट महसूस की जा सकती है.
मध्य भारत के इन राज्यों में होगी बारिश
मध्य भारत में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 और 22 नवंबर, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 से 22 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है और विदर्भ में 19 से 21 नवंबर और छत्तीसगढ़ में 18 से 22 नवंबर के बीच बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 21 नवंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान है.
बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश का अलर्ट
पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 से 17 नवंबर और फिर 18 से 22 नवंबर के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
वहीं, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 20 नवंबर को व्यापक बारिश होने की संभावना है. वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 और 17 नवंबर को बारिश हो सकती है. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 18-19 और 21-22 नवंबर को भी बारिश का अनुमान है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments