रबी सीजन की शुरुआत होते ही किसान भाई रबी सीजन की फसलों की तैयारी में जुट जाते हैं और इस दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे कृषि यंत्र न होने के कारण खेतों की सही से सिंचाई ना हो पाना. ऐसे में किसानों की बड़े नुकसान का भी सामना करना पड़ता है यानी की सही समय पर फसल को सही देखभाल नहीं मिलने पर अच्छे दाम नहीं मिल पाते और जिससे कमाई भी अच्छी नहीं होती, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को आधुनिक सिंचाई उपकरण खरीदने के लिए 45 से 55 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान कर रही है. पूरी खबर आगे पढ़ें.
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत उन किसानों के लिए की जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वह इन यंत्रों की खरीद तक नहीं कर पाते. ऐसे में यह सरकारी योजना किसानों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है. साथ ही बता दे कि इस सिंचाई योजना के अंतर्गत ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ घटक की भी सुविधा दी जा रही है. इससे किसानों को यह लाभ होगा की वह अपनी खेत की जमीन के हिसाब से आधुनिक सिंचाई प्रणाली लगवा सकते हैं.
सिंचाई योजना पर कितना अनुदान मिलेगा?
देश के किसान बड़े पैमाने पर खेती करते हैं और ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ी परेशानी आती है. कृषि यंत्र जो हर किसान नहीं खरीद पाता है. इस समस्या को देखते मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसान भाइयों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को 45 से 55 प्रतिशत तक अनुदान की छूट दे रही है इस प्रकार-
-
अगर लघु एवं सीमांत किसान इस सरकार योजना में आवेदन करते हैं तो वह इसके तहत 55% तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं.
-
अगर अन्य किसान इस योजना का फायदा उठाते हैं, तो वह इसके तहत 45% तक अनुदान की छूट प्राप्त कर सकते हैं.
कैसे करें योजना में आवेदन और किन यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी?
अगर आप भी सिंचाई उपकरणों की खरीद करने की सोच रहे हैं और इस सरकारी योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो वह मध्य प्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग के पोर्टल के माध्यम से योजना में आसानी से आवेदन कर अनुदान का लाभ ले सकते हैं. इसके अलावा, इस योजना के तहत किसानों को योजन के तहत इन उपकरणों पर सब्सिडी प्रदान की जाएंगी- ड्रिप सिंचाई प्रणाली, स्प्रिंकलर और रेनगन शामिल है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments