1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM Kisan: कब जारी होगी 25वीं किस्त! किसानों को कब मिलेंगे 2 हजार, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट…

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसान भाइयों और बहनों को मिल रहा है. इस सरकारी मदद से किसानों को खाद, बीज खरीदने में थोड़ी राहत मिल जाती है. अभी हाल ही में सरकार ने 24वीं किस्त की राशि किसानों के खातों में भेजी थी. ऐसे में किसानों की नजर है पीएम किसान योजना की 25वीं किस्त पर की कब सरकार यह राशि जारी करेंगी…

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत किसानों को आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से की गई है. इस सरकारी योजना का फायदा करोड़ो किसान भाइयों को मिल रहा है. सरकार हर चार महीनों के अंतराल में किसानों के खातों में योजना की 2,000-2,000 रुपये की राशि भेजती है. यानी किसानों को हर साल 6 हजार की मदद दी जाती है. ऐसे में लाभार्थियों की नजर है योजना की 25वीं किस्त पर कब यह सौगात मिलेगी. आगे जानें.

योजना का लाभ लेने के लिए किन शर्तों को पूरा करें?

अगर आप इस सरकारी योजना के लाभार्थी है, तो योजना के इन नियमों को जानें-

योजना के तहत आयकर देने वाले किसान, कुछ संवैधानिक पदों पर रह चुके या कार्यरत व्यक्ति और कुछ श्रेणियों के सरकारी कर्मचारी इस योजना के दायरे से बाहर हैं. साथ ही योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी कराना भी जरूरी है. इसलिए सिर्फ जमीन अपने नाम पर होना ही काफी नहीं है, बल्कि योजना की किस्त पाने के लिए लैंड सीडिंग भूमि सत्यापन, आधार से लिंक NPCI सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है और बाकी पात्रता शर्तों को पूरा करना भी जरूरी है.

25वीं किस्त कब जारी होगी?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी और करोड़ों किसानों भाइयों को किस्त का लाभ मिला था. साथ ही नियम के मुताबिक, हर चार महीने में किसानों को 2 हजार रुपये की एक किस्त दी जाती है. ऐसे में अगली यानी 25वीं किस्त फरवरी 2027 के आसपास आने की उम्मीद है. हालांकि, सरकार ने अभी तक 25वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है.

PM Kisan Beneficiary Status ऐसे चेक करें?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपको इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है कि कैसे किस्त का स्टेटस चेक करें, तो बिल्कुल भी टेंशन न लें इस आसान तरीके से करें ऑनलाइन स्टेटस चेक- 

  • सबसे पहले लाभार्थी पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

  • इसके बाद लाभार्थी Know Your Status विकल्प को सलेक्ट करें.

  • उसके बाद किसान रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज कर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भर OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें.

  • इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद स्क्रीन पर आपका स्टेटस नजर आ जाएगा. 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 25th Installment Date when will Farmers get 2000 Rupees Latest Update Published on: 19 November 2026, 05:09 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News