1. Home
  2. ख़बरें

बिहार के कटिहार में शुरू हुआ विशेष अभियान, BPL परिवारों को मिलेगा मुफ्त सोलर सिस्टम का लाभ

Pradhan Mantri Surya Ghar Yojana: बिहार सरकार राज्य के लोगों के लिए प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कटिहार जिले के 14 प्रखंडों में जागरूकता अभियान चला रही है और इस अभियान के जरिेए ”सोलर मॉडल गांव “ चुनने के लिए शिविर लगाएं जा रहें हैं. इस आर्टिकल में आगे जानें सोलर गांव प्लान क्या है और इससे क्या फायदा होगा..

KJ Staff
solar system
बिहार के कटिहार में शुरू हुआ विशेष अभियान (Image Source-AI generate)

बिहार सरकार किसानों के साथ-साथ गांव के ग्रामीण लोगों के लिए भी सरकारी योजनाएं चला रही है जैसे प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना जिसका लाभ राज्य के कई परिवारों को मिल रहा है और साथ ही सरकार इस योजना के तहत बिहार के कटिहार जिले के 14 प्रखंडों में जागरुकता अभियान चला रही है,क्योंकि राज्य सरकार का इस अभियान के पीछे का उद्देश्य है  एक ”सोलर मॉडल गांव “ चुनना जिसके लिए गांवों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है.

सोलर गांव प्लान क्या है?

बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर गांव प्लान अभियान की नींव रखी है, जिसके तहत प्रत्येक जिले में सोलर गांव(Model Solar Village) विकसित किया जाएगा. यानी की इन गांव में घरों की पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाकर स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग को बढ़ाया जाएगा, ताकि गांव के लोगों रूफटॉप सोलर सिस्टम को अपनाएं और बिजली के बिल से राहत पाएं. 

कैसे काम करता है रूफटॉप सोलर सिस्टम?

रूफटॉप सोलर सिस्टम सूर्य की रोशनी को बिजली में परिवर्तित करता है. यह बिजली सबसे पहले घर में उपयोग होती है. यदि सोलर सिस्टम आवश्यकता से अधिक बिजली पैदा करता है, तो अतिरिक्त बिजली नेट मीटरिंग के माध्यम से बिजली ग्रिड में चली जाती है.

इससे उपभोक्ता का बिजली बिल कम आता है. कई मामलों में अतिरिक्त बिजली बेचकर आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है. यही वजह है कि सरकार इस योजना को देशभर में तेजी से बढ़ावा दे रही है.

कितनी मिलेगी सरकारी सब्सिडी?

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार विभिन्न क्षमता के सोलर सिस्टम पर आकर्षक सब्सिडी प्रदान कर रही है-

1. किलोवाट सोलर सिस्टम लगाने पर 30,000 रुपये तक की सब्सिडी.

2. किलोवाट सोलर सिस्टम लगाने पर 60,000 रुपये तक की सब्सिडी.

3. किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सिस्टम पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी.

क्या लोन की सहायता मिलेगी?

जो परिवार एकमुश्त राशि खर्च करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए भी सरकार ने विशेष व्यवस्था की है. योजना के अंतर्गत बैंकों के माध्यम से करीब 7 प्रतिशत ब्याज दर पर आसान ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है. इससे लाभार्थी बिना अधिक आर्थिक बोझ के अपने घर पर सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं. साथ ही सरकार का मानना है कि कम ब्याज वाले ऋण की सुविधा मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में योजना की लोकप्रियता और बढ़ेगी तथा अधिक परिवार इसका लाभ ले सकेंगे.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pradhan Mantri Surya Ghar Yojana Katihar Bihar Free Solar System Bpl Families Published on: 08 July 2026, 03:38 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News