1. Home
  2. ख़बरें

PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त का इंतजार खत्म! किसानों के खाते में जारी होंगे 2-2 हजार रुपये, यहां जानें कब..

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार देश के करोड़ों किसान भाइयों को है. अब तक इस योजना की 22 किस्त जारी हो चुकी है और अब किसानों की नजर है 23वीं किस्त पर इस किस्त का पैसा कब सरकार खाते में भेजेंगी. आइए आगे इस आर्टिकल में जानें..

KJ Staff
_pm-kisan
पीएम किसान योजना

देश के किसानों के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है पीएम किसान योजना, जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. साथ ही बता दे कि इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 हजार रुपये की मदद दी जाती है. अब किसान भाइयों की निगाहें है योजना की 23वीं किस्त पर कब सरकार इस किस्त को जारी करने का ऐलान करेंगी और कब राशि खाते में आएंगी.

किन किसानों के खाते में आएंगी 23वीं किस्त?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो आपको इस बात की विशेष रुप से जानकारी होना बेहद ही आवश्यक है, क्योंकि इस सरकारी योजना को लेकर सरकार ने नियम बेहद ही सख्त कर दिए है, जिसके तहत इस योजना की किस्त का पैसा उन किसानों के खाते में जाएगा-

जिन किसान भाइयों ने  ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर लिया है और भू-सत्यापन के साथ आधार लिंकिंग का करवाना भी बेहद ही आवश्यक है. अगर आप यह काम नहीं करवाते हैं. तो इस योजना की किस्त से वंचित रह सकते हो.

क्यों जरूरी है Farmer ID?

किसान भाइयों के लिए सरकार ने Farmer ID इसलिए जरुरी कर दी है, क्योंकि कई ऐसे अपात्र किसान थे, जो सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे थे, इसी को देखते हुए सरकार ने यह अहम कदम उठाया. साथ ही बता दे कि Farmer Registry कृषि क्षेत्र में डिजिटल सुधार की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी. इससे किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिलेगा और फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी.

कब जारी होगी 23वीं किस्त?

पीएम किसान योजना का जो किसान भाई लाभ उठा रहा है. उन किसानों को यह तो ज्ञात होगा की इस योजना का पैसा किसानों के खाते में 4 महीनों के अंतराल में भेजा जाता है. ऐसे में जून में 23वीं किस्त का समय पूरा हो रहा है और गुंजाइश यह है कि इस किस्त का पैसा जून के अंत या फिर जुलाई के पहले हफ्ते में जारी की जा सकती है.

ऐसे ऑनलाइन ‘लाभार्थी स्थिति’ जांच करें

अगर किसान सरकारी दफ्तर नहीं जाना चाहते हैं, तो वह अपनी किस्त और पंजीकरण से जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर चेक कर सकते हैं. साथ ही ‘लाभार्थी स्थिति’ (Beneficiary Status) विकल्प के माध्यम से मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर विवरण प्राप्त किया जा सकता है. इस सुविधा की मदद से किसान पात्रता और भुगतान की स्थिति जान सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan yojana 23rd installment release date farmers payment update Published on: 26 May 2026, 04:43 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News