1. Home
  2. ख़बरें

आलू किसानों के लिए खुशखबरी! 16 जिलों में लगेंगी प्रोसेसिंग यूनिट्स, चिप्स से लेकर वोदका तक बनेगा उत्पाद

UP News: यूपी के किसानों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार ने आलू उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. जल्द ही यूपी के 16 जिलों में आलू आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग (फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स) लगाए जाएंगे, जिससे किसानों को होगा बड़ा लाभ. आइए पढ़ें पूरी खबर..

KJ Staff
potato
यूपी के 16 जिलों में लगेंगी आलू प्रोसेसिंग यूनिट्स (Image Source-AI generate)

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिससे किसानों को कृषि में भी बड़ी मदद मिल रही है. इसी क्रम में राज्य सरकार आलू उत्पादन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 16 जिलों में अत्याधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित करने की मंजूरी दे दी है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्टेट लेवल एंपावर्ड कमेटी ने इस महत्वाकांक्षी योजना को हरी झंडी दिखा दी है, जिससे किसानों और युवाओं के लिए रोजगार और आय के नए रास्ते खुलेंगे..

युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए सुनहरा मौका

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें बड़ी संख्या में युवा उद्यमी और स्टार्टअप्स निवेश कर रहे हैं. सरकार का फोकस सिर्फ उत्पादन पर नहीं, बल्कि प्रोसेसिंग और मार्केटिंग पर भी है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापित होंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. साथ ही यह मॉडल राज्य में कृषि आधारित स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी मजबूत करेगा.

कृषि से उद्योग तक,आलू बनेगा ‘व्हाइट गोल्ड’

उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े आलू उत्पादक राज्यों में शामिल है. यहां हर साल बड़ी मात्रा में आलू की पैदावार होती है, लेकिन भंडारण और उचित मूल्य न मिलने की समस्या लंबे समय से किसानों को परेशान करती रही है. अब सरकार की इस नई पहल से आलू को सिर्फ सब्जी तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे प्रोसेस कर वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स में बदला जाएगा.

नई यूनिट्स में आलू से पोटैटो पाउडर, स्टार्च, चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, भुजिया, वेजिटेबल सॉस, चिली सॉस और यहां तक कि वोदका जैसे उत्पाद तैयार किए जाएंगे. इससे न केवल आलू की मांग बढ़ेगी, बल्कि किसानों को बेहतर दाम मिलने की भी संभावना है.

किन 16 जिलों को मिलेगा फायदा?

इस योजना के तहत जिन 16 जिलों को चुना गया है, उनमें आगरा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, कन्नौज, हाथरस, अलीगढ़, बदायूं, मैनपुरी, इटावा, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, बरेली और गाजियाबाद शामिल हैं.

इन जिलों का चयन उनकी भौगोलिक स्थिति, आलू उत्पादन क्षमता और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

किसानों के लिए बड़ा फायदा

इस पहल से किसानों को कई तरह से लाभ होगा. सबसे पहले, उन्हें अपनी फसल के लिए स्थानीय स्तर पर खरीदार मिलेंगे, जिससे परिवहन लागत कम होगी. दूसरा, प्रोसेसिंग यूनिट्स की वजह से आलू की मांग सालभर बनी रहेगी, जिससे दाम स्थिर रहेंगे. इसके अलावा, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और सीधे खरीद मॉडल के जरिए किसानों की आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Potato processing industries 16 districts up government assistance Published on: 26 May 2026, 02:36 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News