1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM Kisan: पिछली किस्त नहीं मिली, क्या अब 25वीं किस्त से भी रह जाएंगे वंचित?

PM Kisan Nidhi: अगर आप भी पीएम किसान योजना का फायदा उठा रहे हैं और आपके बैंक खाते में 24वीं किस्त का पैसा नहीं पहुंचा है. ऐसे में आपके मन में सवाल है कि ऐसा क्यों हुआ और क्या 25वीं किस्त के लिए आप पात्र है. इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें…

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के करोड़ों किसान भाइयों को मिल रहा है और अभी हाल ही में पीएम मोदी द्वारा योजना की 24वीं किस्त का पैसा किसानों के बैंक खातों में भेजा गया था, जिसका लाभ करोड़ों लाभार्थियों को मिला था, लेकिन इसी बीच कुछ किसान ऐसे थें, जिन्हें 23वीं किस्त का लाभ नहीं मिला. यानी की उनके खातों में योजना की राशि नहीं आई. ऐसे में इन लाभार्थियों के मन में कई सवाल है कि 24वीं किस्त क्यों नहीं आई और क्या 25वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं. चलिए आगे जानते हैं.

पीएम किसान योजना क्या है?

देश के किसान बड़े पैमाने पर खेती करते हैं और इसी बीच उनके सामने कई खर्च सामने आते हैं. इसी परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत की ताकि इस योजना की मदद से किसानों को थोड़ी आर्थिक सुरक्षा मिल सकें. साथ ही योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार की मदद मिलती है यानी हर चार महीने में 2 हजार रुपये की किस्त जिससे से लाभार्थियों को खेती के खर्च में कुछ राहत मिल जाती है.

राशि क्यों अटकी और किसे मिलेगा 25वीं किस्त का लाभ?

पीएम किसान योजना का लाभ करोड़ों किसानों को मिल रहा है और अभी हाल ही में सरकार ने योजना की 24वीं किस्त जारी की थीं, जिसका लाभ कई किसान भाइयों और बहनों को नहीं मिला यानी की किस्त की राशि उनके बैंक खातों में नहीं पहुंची और उनकी किस्त अटक गई. ऐसा होने के पीछे ये वजह है, जो कुछ इस प्रकार है-

  • पीएम किसान योजना का पैसा तकनीक गड़बड़ियों के कारण भी किसानों के खातों में नहीं पहुंच पाता.

  • अगर आप इस योजना के लाभार्थी है और अभी तक आपने बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया है, तो डीबीटी सेवा बंद होने की वजह से भी किस्त रुक सकती है.

  • लाभार्थियों का अगर भू-सत्यापन अधूरा होता है या फिर इसके अलावा ई-केवाईसी का अधूरी है, तो भी किस्त का पैसा रुक सकता है. 

ऐसे में जो लाभार्थी इन सभी कामों को पूरा करते हैं उन्हें ही योजना की 25वीं किस्त का लाभ मिलेगा.

25वीं किस्त कब जारी होगी?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी और करोड़ों किसानों भाइयों को किस्त का लाभ मिला था. साथ ही नियम के मुताबिक, हर चार महीने में किसानों को 2 हजार रुपये की एक किस्त दी जाती है. ऐसे में अगली यानी 25वीं किस्त फरवरी 2027 के आसपास आने की उम्मीद है. ऐसे में लाभार्थी झूठी अफवाहों पर विश्वास न करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan 25th Installment Payment not Received Know Eligibility and Status Check PM Kisan Nidhi Published on: 25 November 2026, 12:58 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News