1. Home
  2. ख़बरें

गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार दे रही है ₹15,000 तक की सब्सिडी, मुफ्त बीज से लेकर पौधों तक का मिलेगा लाभ

Sugarcane Farmers To Get Subsidy: अगर आप इस रबी सीजन गन्ने की खेती कर रहे हैं और इस बात को लेकर परेशान है कि अच्छी गुणवत्ता वाले कम दाम में बीज कहां से खरीदे. इस परेशानी को देखते हुए सरकार दे रही गन्ना फ्री बीज और प्रति क्विंटल सब्सिडी की छूट…

KJ Staff
sugar farming
गन्ना किसानों को मिलेगी भारी सब्सिडी (Image Source-AI generate)

अगर आप किसान है और यह सोच रहे हैं कि किस फसल की पैदावार से बड़ा मुनाफा मिलेगा. ऐसे में गन्ना फसल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. इस फसल को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार बीज विकास योजना के तहत गन्ने की पैदावार करने के लिए फ्री बीज और प्रति क्विंटल सब्सिडी की राहत गन्ना किसानों को मुहैया करा रही है. अगर आप भी इस सरकारी सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं, तो खबर को पूरा पढ़ें.

गन्ना किसानों को किन योजनाओं से मिलेगा लाभ?

बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग की ओर से बीज विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अलगअलग योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इनका उद्देश्य किसानों को खेती के हर चरण में सहायता उपलब्ध कराना है, जो इस तरह से हैं-

निःशुल्क बीज वितरण योजना

इस योजना के तहत चयनित किसानों को गन्ने का बीज बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया जाता है. खास बात यह है कि किसानों को बीज लेने के लिए इधरउधर भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि चयनित लाभार्थियों के घर तक गन्ने का बीज पहुंचाने की व्यवस्था की जाती है. इससे छोटे और सीमांत किसानों को विशेष मदद मिल सकती है.

मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना

मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के अंतर्गत किसानों को अनुदानित दर पर गन्ने का बीज उपलब्ध कराया जाता है. इसमें सामान्य और आरक्षित वर्ग के किसानों के लिए अलगअलग अनुदान निर्धारित किया गया है.

  • सामान्य वर्ग के किसानों को 260 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी दी जाती है.

  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के किसानों को 310 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी मिलती है.

इस सहायता से किसानों को उन्नत किस्म का गन्ना बीज कम खर्च में उपलब्ध कराने में मदद मिलती है. साथ ही, किसान पुरानी किस्मों के स्थान पर नई और बेहतर किस्मों की खेती की ओर बढ़ सकते हैं.

आधार बीज उत्पादन योजना

गन्ने की खेती में अच्छे उत्पादन के लिए प्रमाणित बीज की उपलब्धता जरूरी है. इसी उद्देश्य से आधार बीज उत्पादन योजना चलाई जा रही है. इसके अंतर्गत किसानों को ब्रीडर सीड उपलब्ध कराया जाता है. किसान इस बीज की मदद से आधार बीज का उत्पादन करते हैं.

इसके बाद गन्ना विभाग किसानों से उत्पादित आधार बीज खरीदता है. विभाग इसी बीज के माध्यम से आगे प्रमाणित बीज तैयार करवाता है, जिसे दूसरे किसानों तक पहुंचाया जाता है. इस प्रक्रिया से राज्य में गुणवत्तापूर्ण गन्ना बीज की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी.

गन्ना नर्सरी योजना से कितना मिलेगा अनुदान?

गन्ना किसानों के लिए नर्सरी योजना भी काफी महत्वपूर्ण है. इस योजना के तहत किसानों को नर्सरी के माध्यम से गन्ने के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे. इसमें प्रति पौधा 1.50 रुपये का अनुदान निर्धारित किया गया है. अगर एक एकड़ में गन्ने की खेती के लिए लगभग 10 हजार पौधों की जरूरत पड़ती है, तो इस हिसाब से किसानों को प्रति एकड़ करीब 15 हजार रुपये तक का अनुदान मिल सकता है.

कहां और कैसे करें आवेदन?

अगर आप बिहार के किसान हैं और गन्ने की खेती करते हैं, तो इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए गन्ना उद्योग विभाग के केन केयर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया के तहत किसानों को संबंधित योजना का चयन करके जरूरी जानकारी भरनी होगी. साथ ही योजना का लाभ लेने से पहले किसानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे संबंधित योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं. इसके अलावा आवेदन से संबंधित दस्तावेज, अनुदान की शर्तें, बीज की उपलब्धता और आवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी भी पोर्टल पर जांच लें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Sugarcane Farmers Subsidy 15000 Free Seeds Saplings Scheme 2026 Published on: 24 November 2026, 04:51 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News