1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए दिल को सुरक्षित रखने के आसान उपाय

Heart attack prevention tips : सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है और इस सर्द मौसम में लोगों को अधिक सावधान रहने की जरुरत होती है. ठंड से लोगों में हार्ट अटैक का खतरा अधिक देखने को मिलता है और ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल आता है कि कैसे इस खतरे से बचा जाए. आइए यहां जानें बचाव के तरीके…

KJ Staff
heart attack
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए (Image Source-AI generate)

ठंड का मौसम शुरु हो चुका है और ऐसे में लोगों को कई दिक्कतों को सामना करना पड़ता है, क्योंकि इस मौसम में केवल सर्दी जुकाम ही नहीं हाई बीपी, डायबिटीज या दिल की बीमारी से जुझ रहे लोगों को इस मौसम में खास सावधानियां बरतनी पड़ती है. ठंड के मौसम में तापमान में गिरावट होने के बाद नसों में खून का जमाव होना शुरु हो जाता है. ऐसे में एलर्जी की समस्या होने के साथ दिल की बीमारी से जुझ रहे लोगों को हार्ट अटैक आने का खतरा होता है. इसलिए शरीर में गर्मी बनाएं रखना बेहद ही जरुरी होता है. चलिए आगे जानें हार्ट अटैक आने से पहले कैसे करें लक्षण की पहचान और खतरा घटाने के तरीके.

सर्दियों में हार्ट अटैक आने का खतरा क्यों होता हैं?

सर्दियों का मौसम जितना सुकून भरा होता है उतना ही कई लोगों के लिए जानलेवा बन सकता है. यानी की इस सर्द मौसम में सिर्फ खांसी-जुकाम ही नहीं दिल की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है. ठंड की शुरुआत होते ही तापमान में भारी गिरावट होती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में हाई बीपी, डायबिटीज या दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को विशेष ख्याल रखना होता हैं.

सर्दियों में अपने दिल को सुरक्षित कैसे रखें?

अगर आप दिल के मरीज है और आपको सर्दी के मौसम में परेशानी होती है. ऐसे में आप इन तरीकों को अपनाकर दिल को सुरक्षित रख सकते हैं-

  • पहला, ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें. बाहर निकलते समय सिर, कान और छाती को अच्छी तरह ढककर रखें.

  • दूसरा, सुबह बहुत ज्यादा ठंड होने पर मॉर्निंग वॉक का समय बदल दें. व्यायाम शुरू करने से पहले कुछ मिनट धीरे-धीरे चलकर शरीर को तैयार करें.

  • तीसरा, अपनी डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें और साबुत अनाज शामिल करें. ज्यादा नमक, चीनी और तली-भुनी चीजों का सेवन सीमित रखें.

  • चौथा, सर्दियों में प्यास कम लगने के बावजूद पर्याप्त पानी पीते रहें.

  • पांचवां, अगर आपको हाई बीपी, डायबिटीज या दिल की बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं नियमित रूप से लें. अपनी जांच और मेडिकल चेकअप को बिल्कुल नजरअंदाज न करें.

हार्ट अटैक के लक्षणों को पहचान कैसे करें?

अगर आप दिल के मरीज है तो इस बीमारी के लक्षण की समझ रखना भी बेहद ही जरुरी होता है. ऐसे में अगर आपकी अचानक छाती में दबाव, जकड़न या दर्द महसूस हो, सांस लेने में परेशानी हो, ठंडा पसीना आए, जी मिचलाए या चक्कर महसूस हों, तो इसे सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज न करें. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत एंबुलेंस या स्थानीय इमरजेंसी सेवा को कॉल करें. खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल जाने की कोशिश न करें और मेडिकल मदद लेने में बिल्कुल देरी न करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Winter Heart Attack Risk Causes Prevention Tips to keep your Heart Healthy Published on: 24 November 2026, 11:50 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News